लक्षण को पहचानें
मनोरंजन वाली चीजों में आनंद न लेना या दूर भागना। हमेशा थकान महसूस करना, काम करने की इच्छा न होना, निर्णय न ले पाना या असमंजस की स्थिति में रहना व खानपान की आदतों में अचानक बदलाव प्रारंभिक लक्षण हैं। बात-बात में आत्महत्या के लिए धमकी देना व नाराज होना। अचानक से किसी बात पर रोना या स्वभाव में चिड़चिड़ापन, गुस्सा या अकेले रहना, अनिद्रा व स्लीपिंग पैटर्न में बदलाव व्यक्ति के लिए नकारात्मक संकेत हैं।