7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हृदय रोगों से बचाएगी धूप, चीनी से शांत होगी गुस्सा

मस्तिष्क का एक खास हिस्सा निर्णय लेने और आक्रोश को नियंत्रित करने का काम करता है। चीनी दिमाग के उस खास हिस्से को ऊर्जा देकर सक्रिय बनाए रखती है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 23, 2019

sunlight-will-save-you-from-heart-diseases

मस्तिष्क का एक खास हिस्सा निर्णय लेने और आक्रोश को नियंत्रित करने का काम करता है। चीनी दिमाग के उस खास हिस्से को ऊर्जा देकर सक्रिय बनाए रखती है।

कोलोराडो विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के मुताबिक सूरज की रोशनी दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम कर सकती है। दरअसल विटामिन-डी की कमी से हृदय रोग, मधुमेह, अल्जाइमर व मोटापे आदि की आशंका होती है। सूर्य की रोशनी से शरीर को विटामिन-डी तो मिलता ही है। साथ में शरीर का तापमान भी बढ़ता है जिससे पूरे शरीर में रक्तप्रवाह अच्छी तरह से होता है व ऑक्सीजन की पूर्ति भी होती है।

चीनी के इस्तेमाल से शांत होता गुस्सा -
लंदन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि चीनी दिमाग को शांत करके गुस्सा दूर करने में मदद करती है। दरअसल मस्तिष्क का एक खास हिस्सा निर्णय लेने और आक्रोश को नियंत्रित करने का काम करता है। चीनी दिमाग के उस खास हिस्से को ऊर्जा देकर सक्रिय बनाए रखती है। शोध के दौरान स्त्रियों व पुरुषों के एक समूह को चीनीयुक्त नींबू पानी दिया गया व दूसरे समूह को कृत्रिम मिठासयुक्त। जांच के बाद पाया गया कि चीनीयुक्त नींबू पानी पीने वालों का दिमाग दूसरे समूह की तुलना में शांत था।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल