किडनी में दो हॉर्मोन होते हैं जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं जबकि एक हॉर्मोन बोन मैरो में जाकर रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) बनाता है। इससे खून बनता है। किडनी कैल्शियम बनाने का भी काम करती है। के्रटनीन के बढ़ने का मतलब है कि किडनी फंक्शन 50 प्रतिशत ही काम कर रहा है। 60 की उम्र में यदि के्रटनीन लेवल 8 मिग्रा. से ज्यादा है तो किडनी 5 फीसदी ही काम करती है। किडनी संबंधी परेशानी होने पर शरीर, आंखों और पलकों के नीचे सूजन, शाम होते - होते ये सूजन पैरों तक आ जाती है। भूख न लगना, जी मिचलाना, थकावट, रात के समय दो से तीन बार यूरिन के लिए उठना, थकावट और खून की कमी भी प्रमुख लक्षण हैं।