घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के कुरमाघाट से दुमका जिले में अवस्थित बाबा वासुकिनाथधाम मंदिर में जलार्पण के लिए निकले 70-75 की संख्या में निकले श्रद्धालु पैदल भजन-कीर्तन करते हुए जा रहे थे, तभी सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिघी मोड़ के निकट एक अनियंत्रित ट्रक कीर्तन मंडली के जत्थे में आ घुसा। ट्रक देवघर की ओर से आ रहे थे। अचानक भीड़ में घुसे अनियंत्रित ट्रक ने कई श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें से एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।