scriptएक ऐसा दादा, जिसने पोती को जीते जी कंकाल बना दिया, तस्वीरें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे | A Japanese woman shared story of abuse from her grandfather | Patrika News
दुनिया अजब गजब

एक ऐसा दादा, जिसने पोती को जीते जी कंकाल बना दिया, तस्वीरें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

एक ऐसा दादा, जिसने पोती को जीते जी कंकाल बना दिया, तस्वीरें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
 

Feb 12, 2018 / 07:43 pm

dilip chaturvedi

Japanese woman

Japanese woman

इस जापानी लड़की की आपबीती जानेंगे, तो जुवां से एक ही शब्द निकलेगा, हे भगवान- ऐसा दादा किसी को न दे। जी हां, दादा ने अपनी पोती के साथ ऐसा जुल्म ढाया कि वो मौत के करीब पहुंच गई। लड़की को उसके दादा ने हमेशा भूखा रखा…कभी खाने को नहीं दिया। अपने दादा की बेरहमी और जुल्म की दास्तां बयां करते हुए उसकी आंखें नम हो जाती हैं। भूख के कारण उसकी स्थिति ऐसी हो गई थी कि शरीर का खून तो सूख ही गया था, आंसू भी सूख गए थे, यही वजह है कि वो जीभर रो भी नहीं पाती थी। डॉक्टरों ने जारी अपने बयान में कहा कि यदि वो 10 मिनट लेट हो जाते, तो कुछ भी हो सकता था…वो शायद मर जाती।

 

Japanese woman

मीडिया रिपोट्र्स की मानें, तो इस महिला ने रूह कपाने वाली अपनी दर्दनाक कहानी को ट्विटर के जरिए लोगों से साझा किया है। इस महिला ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं, उन्हें देखकर कोई भी विचलित हो सकता है। लड़की की तस्वीर देखकर किसी का भी खूल खौल उठेगा। बता दें कि तस्वीरों में लड़की की हड्डियों के ढांचे के अलावा कुछ नजर नहीं आएगा। देखकर ऐसा लगेगा, जैसे हड्डियों में खाल चिपकी हुई है।

इस महिला ने दावा किया कि उसके दादा ने उसके साथ किशोरावस्था से ही जुल्म किया, जिसकी वजह से उसकी ऐसी हालत हो गई। उसने बताया कि उसके दादा उसे भूखा रखते थे और अगर उसे खाते हुए देख लेते थे तो पेट में लात मारते थे और तब तक मारते थे, जब तक कि वो उल्टी न कर दे।

Japanese woman

गौरतलब है कि भूख के कारण उसका वजन सिर्फ 16.8 किलो ही रह गया था। महिला के मुताबिक पुलिस ने उसे आजाद कराके हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। महिला के दादा से संबंधित जानकारी के बारे में और उसके रिश्तेदारों से संंबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ये कहानी 10 साल पुरानी है।

 

Japanese woman

महिला ने अपनी आपबीती शेयर करने के पीछे तर्क दिया है कि वो चाहती है कि लोगों में कुपोषण को लेकर जागरूकता आए। ट्विटर पर लड़की ने लिखा- “जिन लोगों के साथ दुव्र्यवहार होता है, यह बात उससे थोड़ी हटके है। अगर आप खाने की किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, मदद जरूर मांगें।

Home / Duniya Ajab Gajab / एक ऐसा दादा, जिसने पोती को जीते जी कंकाल बना दिया, तस्वीरें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो