scriptअनोखे रेस्टोरेंट, जहां बंदर से लेकर रोबोट तक करते हैं वेटर का काम | Amazing Restaurants in the world | Patrika News
दुनिया अजब गजब

अनोखे रेस्टोरेंट, जहां बंदर से लेकर रोबोट तक करते हैं वेटर का काम

इन रेस्टोरेंट्स में जाने वाले पड़ जाते हैं आश्चर्य में

Nov 30, 2017 / 09:23 am

Anil Kumar

Monkey waiters restaurant

कई लोगों को शौक होता है कि ऐसे रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाए जहां उनका मन भी बहल जाए। इसी वजह से दुनिया के कई देशों ऐसे लोगों की चाहत को ध्यान में रखते हुए अनोखे रेस्टोरेंट खोले जा रहे हैं। इन रेस्टोरेंट्स की अपने आप में कुछ खूबी होती है जिसकी वजह से ग्राहक वहां खिंचे चले आते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही रेस्टोरेंट्स के बारे में जो आपको भी आश्चर्य में डाल देंगे।

 

क्या बुकिया तावेर्न रेस्टोरेंट
जापान स्थित इस रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर इंसान नहीं बल्कि बंदर काम करते हैं। यहां बंदरों की 2—2 घंटे की शिफ्ट होती है। बंदर यहां पर प्रोफेशनल यूनिफॉर्म पहनकर वेटर का काम करते हैं। वेटर के रूप में ये बंदर रेस्टोरेंट में आने वाले कस्टमर को खाना से लेकर उनकी चाही गई चीजें सर्व करते हैं। यहां काम करने के बदले में बंदरों को रहने, खाने-पीने की सुविधा समेत उनकी जरूत का सामान दिया जाता है। इनकी देखरेख के लिए स्टाफ भी रखा गया है।

 

बैंकॉक का रेस्टोरेंट
यहां पर दुनिया का एकलौता ऐसा रेस्टोरेंट हैं, जहां वेटर कंडोम की टोपी पहनकर खाना सर्व करते हैं। कंडोम के इस्तेमाल और शारीरिक संबंधों के लिए जागरूक करने के लिए इस थीम को रखा गया है।

 

हर्बिन का रेस्टोरेंट
यह एक ऐसा रेस्टोरेंट ऐसा है, जहां इंसान नहीं बल्कि रोबोट्स वेटर का काम करते हुए ग्राहकों को खाना सर्व करते है। इस रेस्टोरेंट सिर्फ बच्चों की ही एंट्री होती है।

 

टोक्या को रेस्टोरेंट
टोक्यो स्थित इस रेस्टोरेंट में वेटर्स तो पुरुष हैं, लेकिन वह महिलाओं की यूनिफॉर्म में रहते हैं। इसी पोशाक में वह अपना काम करते हैं और लोगों को खाना सर्व करते हैं।

 

चीन का रेस्टोरेंट
इसके अलावा चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां वेटरेस जेलर की ड्रेस में रहती और ग्राहकों को जेल के बेरक जैसे कमरों में खाना परोसा जाता है।

 

ओपाक्यु कैफे
वेस्ट हॉलीवुड स्थित ओपाक्यु कैफे रेस्टोरेंट में अंधेरे में खाना सर्व किया जाता है। इतना ही नहीं यहां की सारी वेटरेस नेत्रहीन हैं। यही कारण है कि अंधेरे कमरे में खाना दिया जाता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / अनोखे रेस्टोरेंट, जहां बंदर से लेकर रोबोट तक करते हैं वेटर का काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो