scriptगजब के बाबा! 3 डिग्री तापमान में भी रोज 3 घंटे लगाते हैं जल समाधि | Baba in UP takes daily 3 hours jal samadhi in winter | Patrika News
दुनिया अजब गजब

गजब के बाबा! 3 डिग्री तापमान में भी रोज 3 घंटे लगाते हैं जल समाधि

यूपी के महादेवा शिवाला स्थित गौरेश्वरनाथ मन्दिर में ये बाबा रोज लगाते हैं जल समाधि

Jan 13, 2018 / 11:17 am

कमल राजपूत

jalsamadhi
अभी पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है और सबसे ज्यादा सदी की चपेट में आने वाले राज्यों में यूपी भी एक है। यूपी में अभी तापकान 3 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है और कड़—कड़ाती सदी पड़ रही है। लेकिन इसी यूपी में एक बाबा लोगों के लिए आश्चर्य का विष बने हुए हैं। क्योंकि ये बाबा खुले बदन लगातार 3 घंटे तक ठंडें पानी में बैठे रहते हैं। ये बाबा बाबा रोज सुबह जल्द ही ठंडे पानी से भरे हौज में 3 घंटे की जलसमाधि लगा रहे हैं जिसको देखने वाले हैरान रह जाते हैं।
यहां पर ले रहे जलसमाधि
यह अनोखे बाबा महादेवा शिवाला स्थित गौरेश्वरनाथ मन्दिर में 41 दिवसीय यज्ञ एवं कथा के अनुष्ठान में आए हुए हैं। इस मंदिर में विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं। यहां पर वाराणसी से आए कथा वाचक आचार्य गणेश जी महाराज की देख-रेख में धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है और वो ही यह जल समाधि लेने का अनोखा कारनामा कर रहे हैं।
ऐसी है जलसमाधि
इस भीषण ठंड में आचार्य आस-पास के गांव में दर्जनों लोगों के साथ मजीरे बजाते हुए प्रभात फेरी निकालते हैं। इसके बाद मन्दिर के पास बने जल कुंड में जलसमाधि लगाते है। इस दौरान श्रद्धालु उनके ऊपर जल डालते हुए परिक्रमा करते हैं। वहीं पर बने जल कुंड में आचार्य सुबह लगभग 4 बजे जल प्रवास करते हैं जिसका समय लगभग 3 घंटे का होता है। आचार्य जी अपने जल प्रवास के दौरान 108 माला के मंत्र का जाप करते है जिसको देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं।
दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में बिछी बर्फ की चादर
सहारा रेगिस्तान को दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान माना जाता है जहां गर्मी ही गर्मी रहती है, लेकिन सर्दियों में यहां कुछ उल्टा हो रहा है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। सहारा मरूस्थल में बसे और इसका प्रवेश द्वार माने जाने वाले उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सफेरा में लाल रंग की रेज पर सफेद रंग की चादर बिछ गई हैं। इन सर्दियों में यहां 16 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। पिछले 40 सालों में यहां ऐसा तीसरी बार देखने को मिला है। यह अपने आप में एक चौंकाने वाली बात है कि दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में बर्फ की चादर नजर आई है।

Home / Duniya Ajab Gajab / गजब के बाबा! 3 डिग्री तापमान में भी रोज 3 घंटे लगाते हैं जल समाधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो