scriptनोट बटोरने का अजीब कंपिटीशन, जितने हाथ आए उतने ले जाओ | free money grab competition for tourists ogranised china | Patrika News
दुनिया अजब गजब

नोट बटोरने का अजीब कंपिटीशन, जितने हाथ आए उतने ले जाओ

नोट बटोरने वाले इस अनोखी कंपिटीशिन में जितने नोट हाथ में आए उतने ले जा सकते हैं।

Jan 28, 2016 / 01:12 pm

Anil Kumar

free money grab competition

free money grab competition

बीजिंग। अब आपने एक से बढ़कर एक कंपिटीशन के बारे में सुना और देखा होगा, लेनिक ऐसा कंपिटीशन नहीं देखा होगा जिसमें लोगों को खुले में नोट बटोरने का चैलेंज दिया गया होग। चीन के झेजियांग प्रांत में हुए इस नोट बटोरने वाले अनोखे कंपिटीशन की अभी खूब चर्चा हो रही है। 

1 मिनट में बटोरने थे नोट
इस अनोखे कंपिटीशन की शर्त यह थी कि लोगों एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा युआन बटोरने थे। कंपिटीशन के लिए पांच मिलियन युआन (करीब पांच करोड़ रुपए) कांच के कमरे में रखे गए थे। नोटों से भरे इस कमरे में से जो सबसे ज्यादा नोट बटारेगा उसें ईनाम दिए जाने घोषणा की गई थी।

ऐसा था कंपिटीशन
चीन के सोंगछेंग ग्रुप ने 10 दिन पहले अपने ऑफिशियल अकाउंट से वीचैट पर लोगों को इस इवेंट की जानकारी दी थी। इसके लिए 10 टूरिस्ट्स को हेंगझोऊ बुलाया गया था। कोझोऊ शहर की एक महिला इस इवेंट में विनर रही। उसने एक मिनट में 18,300 युआन जीते।

टूरिस्ट को शुक्रिया करने के लिए आयोजित हुआ इवेंट
इवेंट ऑर्गेनाइजर ने कहा कि इस इवेंट का आयोजन टूरिस्ट्स के प्रति शुक्रिया जताने के उद्देश्य से किया गया था।

Home / Duniya Ajab Gajab / नोट बटोरने का अजीब कंपिटीशन, जितने हाथ आए उतने ले जाओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो