scriptजापान में 14 साल बाद नजर आया विशालकाय अनोखा जीव | Giant Squid Makes A Rare Appearance In Japan | Patrika News
दुनिया अजब गजब

जापान में 14 साल बाद नजर आया विशालकाय अनोखा जीव

जापान की तोयामा में 14 साल बाद क्रिसमस के दिन एक विशालकाय समुद्रफेनी (स्क्विड) नजर आई

Dec 29, 2015 / 06:10 pm

भूप सिंह

Giant Squid

Giant Squid

तोक्यो। जापान की तोयामा में 14 साल बाद क्रिसमस के दिन एक विशालकाय समुद्रफेनी (स्क्विड) नजर आई। इसके बाद से माना जा रहा है कि जापान इस अनोखे विशालकाय जीव का पसंदीदा सैरगाह है। सबसे पहले इस अनोखे जीव को 11 साल पहले 2004 में ओगासावारा द्वीप के पास देखा गया था। इसके बाद, 2012 में इसी इलाके में पहली बार विचित्र आकार वाली इस बड़ी समुद्रीफेनी को कैमरे में कैद किया जा सका था। एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, बेहद खतरनाक मानी जानी वाली समुद्रफेनी को एक साहसी डाइवर किमूरा आकीनोबू ने बेहद करीब से देखा। 

किमूरा ने एक चैनल को बताया, उस जीव को करीब से देखने की मेरी जिज्ञासा डर से कहीं ज्यादा थी। समुद्रफेनी जीवित थी और स्वस्थ भी। जैसे ही मैं उसके पास पहुंचा उसने अपने थूथन से इंक छोडऩी शुरू की और अपनी दर्जनों सूढ़ें मेरे इर्द-गिर्द लपेटने की कोशिश करने लगी। मैंने उसे समुद्र की तरफ लाने की कोशिश की, जो कि वहां से सैकड़ों मीटर दूर था। लेकिन, वह गहरे समुद्र में गायब हो गई। 

जानकारों ने समुद्रफेनी की तस्वीर देखकर बताया कि यह युवा समुद्रफेनी है जिसकी लंबाई करीब 12 फुट है। माना जाता है कि समुद्रफेनियां इसकी तीन गुना तक ज्यादा लंबाई की होती है। दुनिया में देखी गई अब तक की अकेली समुद्रफेनी डक्स को देखने के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि इनकी लंबाई 60 फुट तक होती है। 

Home / Duniya Ajab Gajab / जापान में 14 साल बाद नजर आया विशालकाय अनोखा जीव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो