scriptये रहा भारत का सबसे अमीर भिखारी, कमाई जानकर हो जाआगे हैरान! | Meet with India's Richest beggar | Patrika News
दुनिया अजब गजब

ये रहा भारत का सबसे अमीर भिखारी, कमाई जानकर हो जाआगे हैरान!

मुम्बई के पॉश इलाके में 80 लाख के आलीशान अपार्टमेंट और दुकान का मालिक है ये अमीर भिखारी

Mar 14, 2015 / 04:33 pm

Anil Kumar

मुम्बई। भिखारी का नाम आते ही लोग ऎसे सोचते हैं जैसे उसके पास कुछ भी नहीं हो, लेकिन इस भिखारी के बारे में जानकर हो सकता है भिखारियों के बारे में आपकी सोच बदल जाए। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं देश के सबसे अमीर भिखारी के बारे में जिसकी कमाई हो सकता है आप से भी ज्यादा हो।

मुम्बई में रहता है और वहीं मांगता है भीख-
यह भिखारी कोई ओर नहीं बल्कि भरत जैन है जो मुम्बई में रहता है औ अक्सर आजाद मैदान या छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर भीख मांगता हुआ नजर आता है। भीख मांगने इसे इतनी कमाई होती है कि किसी के भी होश उड़ जाएं। भरत जैन रोज 10 से 12 घंटे भीख मांगता है जिसमें उसे 2000 से 2500 रूपए तक की कमाई होती है।

80 लाख के अपार्टमेंट में रहता है-
भरत जैन कोई आम भिखारी नहीं बल्कि उसका मुम्बई के पॉश इलाके परेल में 1बीएचके डूप्लेक्स अपार्टमेंट भी है जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रूपए है। भरत अपने पूरे परिवार के साथ इसी अपार्टमेंट में रहता है। इतना ही नहीं बल्कि उसके पास भांडुप इलाके में एक दुकान भी है। इस दुकान को भारत ने किराए पर दे रखा जिससे 20000 रूपए प्रतिमाह का किराया आता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / ये रहा भारत का सबसे अमीर भिखारी, कमाई जानकर हो जाआगे हैरान!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो