scriptदेसी घी खाने वाले इस गधे की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे! | Seru Donkey commands a hefty amount of Rs 3 lakh, Owner refused to sale | Patrika News
दुनिया अजब गजब

देसी घी खाने वाले इस गधे की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

दो कारों जितनी लग चुकी है शेरू नाम के इस गधे की कीमत, मालिक बेचने को तैयार नहीं

Mar 29, 2015 / 08:57 am

Anil Kumar

नई दिल्ली। आज तक आपने किसी घोड़े, भैंसे, गाय अथवा हाथी के बारे में ही सुना होगा कि उनकी कीमत लाखों-करोड़ों में है, लेकिन इस दुनिया में एक अनमोल गधा भी है। शेरू नाम के इस गधे की कीमत 3 लाख रूपए से ज्यादा लग चुकी है जिसमें दो टाटा नेनो कारों खरीदी जा सकती है, लेकिन इसका मालिक फिर भी इसे बेचने को तैयार नहीं।

दिखने में घोड़े जैसा लगता है शेरू-
शेरू पंजाब के लेहरागागा में रहने वाले मोहिन्दर सिंह का गधा है जिसे वो राजस्थान के बीकानेर से 2012 में लेकर आए थे। घर आते ही मोहिन्दर सिंह के लिए यह गधा वरदान बन गया। यह कोई आम गधा नहीं बल्कि 54 इंच की ऊंचाई वाला भारी-भरकम गधा है। आकार में यह किसी घोड़े से कम नहीं लगता।

पशु मेले में बना आकर्षण-
हरियाणा में लगने वाले पशु मेले में मोहिन्दर सिंह जब अपने गधे को लेकर पहुंचे तो लोग उसे देखते ही रह गए। इस भारी-भरकम गधे को देख कई लोगों ने खरीदने के लिए इसकी कीमत 3 लाख रूपए तक लगा दी, लेकिन मोहिन्दर ने इसे बेचने से मना कर दिया।

दूर-दूर तक मशहूर है शेरू-
लोगों के लिए आकर्षक बन चुका शेरू गधा अपने क्षेत्र में दूर-दूर तक मशहूर है। मोहिन्दर सिंह का कहना है कि शेरू उन्हें हर साल 2 से 2.5 लाख रूपए की कमाई देता है। उन्होंने कहा कि शेरू सिर्फ घोडियों से क्रॉसब्रिडिंग का ही काम क रवाया जाता है। इसके लिए ग्राहक से एकबार में 5000 रूपए तक लिए जाते हैं। इससे पैदा हुए खच्चर बहुत ही अच्छी नस्ल के होते हैं। मोहिन्दर का कहना है कि शेरू से यह काम साल में 6 महीने ही लिया जाता है इसके बाद 6 महीने वह आराम फरमाता है।

शेरू पर 400 रूपए रोज होते हैं खर्च-
अपने मालिक के चहेते शेरू का मोहिन्दर हर तरह से पूरा ख्याल रखते हैं। उनका कहना है कि शेरू की खुराक पर वो रोज 400 रूपए तक खर्च करते हैं। इसकी रोजाना की डाइट में 5 किलो चना दाल और एक किलो खल विशेष रूप से शामिल होता है। इसके अलावा उसे घास और भूसी भी दिए जाते हैं। शेरू को 6 महीने में अतिरिक्त खुराक के तौर पर 10 किलोग्राम देसी घी भी खिलाया जाता है।

Home / Duniya Ajab Gajab / देसी घी खाने वाले इस गधे की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो