scriptवाराणसी में 6 साल का लड़का निकला प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी हो गए हैरान | Six year old boy gets pregnant in Varanasi | Patrika News
दुनिया अजब गजब

वाराणसी में 6 साल का लड़का निकला प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी हो गए हैरान

बच्चे के पिता ने बताया कि बीते चार माह से बच्चा सही से खाता पीता नहीं था

Sep 19, 2016 / 11:28 am

अमनप्रीत कौर

foetus Found in the River Narmada

foetus Found in the River Narmada

नई दिल्ली। इतने छोटे बच्चे के प्रेग्नेंट होने का यह मामला आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। यह मामला वाराणसी का है। यहां एक 6 वर्षीय मासूम के पेट में अविकसित भ्रूण पाया गया है। इसे ऑपरेशन के जरिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बाहर निकाला। डॉक्टर्स खुद भी इस भ्रूण को देखकर हैरान रह गए।

झारखंड के गढ़वा निवासी इस मासूस का नाम रितेश है। डॉक्टरों की मानें तो ऐसा 5 लाख में से किसी एक बच्चे के साथ ही होता है। रितेश के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसे अस्पताल लाया गया।

यहां डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे के पेट में गांठ हो सकती है, इसलिए ऑपरेशन करना होगा, लेकिन ऑपरेशन के बाद पता चला कि पेट में कोई गांठ नहीं, बल्कि एक अविकसित भ्रूण था। इसे करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया।

जानकार मानते हैं कि मेडिकल साइंस में इस तरह की चीजें होना संभव है। इसे ट्यूटो थ्योरी कहते हैं और इसमें दो बच्चे एक साथ मां के गभी में होते हैं, जबकि विकास केवल एक का ही हो पाता है। दूसरा अविकसित भ्रूण विकसित बच्चे के पेट में चला जाता है और धीरे धीरे विकसित होता है। बताया जाता है कि भारत में यह इस तरह का 10वां मामला है।

6 साल के इस बच्चे के पेट से भ्रूण निकलता देखकर परिजन भी हैरान रह गए। जब डॉक्टर्स ने उन्हें इसके बारे में बताया तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ। बच्चे के पिता ने बताया कि बीते चार माह से बच्चा सही से खाता पीता नहीं था। इसी वजह से वह कमजोर होता चला गया। उन्होंने पहले बीएचयू से इलाज कराया, लेकिन वहां से संतुष्ट नहीं होने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया।

Home / Duniya Ajab Gajab / वाराणसी में 6 साल का लड़का निकला प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी हो गए हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो