scriptइस कुएं के पानी को जो भी छूता है पत्थर बन जाता है | Water of this well turns every thing into stone | Patrika News
दुनिया अजब गजब

इस कुएं के पानी को जो भी छूता है पत्थर बन जाता है

नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी व्यक्ति जाना पसंद नहीं करता

Aug 14, 2016 / 12:31 pm

अमनप्रीत कौर

stone well

stone well

नई दिल्ली। दुनिया के कई अनसुलझे रहस्यों में से एक है यह पानी का कुआं। कहा जाता है कि इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिनता है, वह पत्थर में बदल जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं।

इस कुएं में गिरने वाली पत्तियों से लेकर लकडिय़ां या फिर जीव सब कुछ इस पानी में गिरने से कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाता है। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी व्यक्ति जाना पसंद नहीं करता। लोगों का कहना है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए तो वह भी पत्थर बन जाएंगे। इसका रहस्य अभी तक अनसुलझा है।

stone well

यहां आने वाले टूरिस्ट अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ सप्ताह बाद उसे पत्थर में बदला हुए देखने भी आते हैं। यहां आज भी 18वीं सदी के विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजें अब पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं।

वैज्ञानिकों ने जांच में पाया है कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं मानने से इनकार करते हैं।

Home / Duniya Ajab Gajab / इस कुएं के पानी को जो भी छूता है पत्थर बन जाता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो