यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव का यह परिवार दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर में रहता है। उन्होंने बताया कि परिवार के 17 में से 14 सदस्य 5 व 6 अप्रैल को करोना टेस्ट में पॉजिटिव निकले। पिता किशुन लाल यादव 63 वर्ष, माता राधा देवी यादव हार्ट पेसेंट 60 वर्ष, छोटा भाई कमलेश यादव 38 वर्ष को बुखार के साथ खांसी आने पर 5 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में टेस्ट कराया। इसमें सभी पॉजिटिव पाए गए। तीनों को होम आइसोलेशन मे रखा गया।
संयुक्त परिवार के कारण शेष सदस्यों का 6 अप्रैल को मोहन लाल बाकलीवाल जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका में टेस्ट कराया गया। इसमें करूणा यादव 34 वर्ष, बड़ा पुत्र भूतिवर्धन यादव 12 वर्ष, छोटा पुत्र राघवेंद्र सिंह यादव 6 वर्ष, अनुज ब्रजेश यादव 36 वर्ष, बहू निर्मला यादव 32 वर्ष, पुत्र कृयात यादव 4 वर्ष व पुत्री यज्ञश्री यादव 2 वर्ष, बड़ी बहू सरस्वती यादव 30 वर्ष, भतीजी हिमांशी यादव 10 वर्ष, छोटी बहू गर्भवती मंजूषा यादव 24 वर्ष, ज्येष्ठ पुत्र तनिष्क यादव 4 वर्ष सहित 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी को दूरी बनाते हुए अपने-अपने रूम में होम आइसोलेशन रहने का सुझाव डॉक्टर द्वारा दिया गया।
समय-समय पर जिला होम आइसोलेशन सेंटर से कॉल कर सभी पारिवारिक सदस्यों का ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन, पल्स व थर्मामीटर से सभी पॉजिटिव सदस्यों का परीक्षण किया जाता रहा। इस दौरान पिता किशुन लाल यादव 63 वर्ष व छोटे भाई कमलेश यादव 38 वर्ष का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें कचांदुर सीएम मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वर्तमान में परिवार के सभी 14 पॉजिटिव सदस्य स्वस्थ हैं।