script60 साल के बुजुर्ग ने 28 साल के विवाहिता से किया दुष्कर्म, रोते हुए थाने पहुंची महिला | 60-year-old man molested 28-year-old married | Patrika News
दुर्ग

60 साल के बुजुर्ग ने 28 साल के विवाहिता से किया दुष्कर्म, रोते हुए थाने पहुंची महिला

पुलगांव पुलिस ने दुष्कर्म (Rape case in Durg) के आरोप में कृष्णा साहू (6 0) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। (Durg news)

दुर्गJan 28, 2020 / 12:28 pm

Dakshi Sahu

60 साल के बुजुर्ग ने 28 साल के विवाहिता से किया दुष्कर्म, रोते हुए थाने पहुंची महिला

60 साल के बुजुर्ग ने 28 साल के विवाहिता से किया दुष्कर्म, रोते हुए थाने पहुंची महिला

दुर्ग. पुलगांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में कृष्णा साहू (6 0) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ 28 साल की विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 26 जनवरी शाम की है। तब महिला अपने घर पर अकेली थी।
महिला ने बताया आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी
पुरानी जान पहचान होने कारण महिला आरोपी से बातचीत करने लगी। इसके बाद आरोपी ने महिला को अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने लिखित आवेदन में पुलिस को बताया है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी की धमकी से डर गई थी।
छात्रा 17 साल की उम्र में गर्भवती हो गई
दुर्ग में दसवीं की छात्रा 17 साल की उम्र में गर्भवती हो गई। 9 माह में प्रसव के बाद मृत बच्चे को गांव की गली में फेेंक दिया। इस घटना के डेढ़ माह बाद नाबालिग ने दुष्कर्मी (Rape in Durg) का नाम सार्वजनिक किया। नाबालिग के बयान को आधार बनाते हुए पुलगांव पुलिस (Durg police) ने मामले में अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले ग्राम बोरई निवासी लोमस सतनामी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक प्रसव की बात को नाबालिक ने लोकलाज और परिजनों के भय की वजह से छिपाकर रखा था। प्रसव के बाद उसकी तबीतय बिगड़ गई। अचानक बिगड़ी तबीयत से यह बात पहले डॉक्टर और फिर परिजनों तक पहुंची। इसके बाद परिजनों ने भी इस बात को चार दिवारी के भीतर रखा और छात्रा के स्वस्थ होने के बाद घटना के बारे में पूछताछ की। फिर आरोपी के खिलाफ पुलगांव थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस ने पीडि़त छात्रा के बयान को आधार बनाते हुए आरोपी लोमस सतनामी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Home / Durg / 60 साल के बुजुर्ग ने 28 साल के विवाहिता से किया दुष्कर्म, रोते हुए थाने पहुंची महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो