scriptबीएसपी में हादसा, ऊंचाई से गिरने से ठेका श्रमिक की मौत | accident in B S P | Patrika News
दुर्ग

बीएसपी में हादसा, ऊंचाई से गिरने से ठेका श्रमिक की मौत

बीएसपी के निर्माणाधीन यूनिवर्सल रेल मिल में ठेका श्रमिक गिरकर घायल हो गया। उसे तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।

दुर्गDec 24, 2015 / 08:43 pm

Satya Narayan Shukla

accident

bhilai steel plant

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के निर्माणाधीन यूनिवर्सल रेल मिल में पेंटिंग करते समय ठेका श्रमिक ठाकुर राम (45) ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। उसे तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार को सुबह 11.30 बजे बीम नंबर 57-58 में पेंटिंग के दौरान की है।

बांस बल्लियों के सहारे काम
ठेका श्रमिक बांस की बल्ली पर चढ़कर पेंटिंग कर रहा था। श्रमिक ने सेफ्टी बेल्ट भी पहन रखी थी। बल्ली को शिफ्ट करते समय श्रमिक फिसलकर गिर गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें पहुंची। दुर्घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस से मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया। मेन मेडिकल पोस्ट में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कलक्टर से शिकायत

संयंत्र की मान्यता प्राप्त यूनियन के श्रमिक पदाधिकारियों ने बताया कि ठेका श्रमिक का गेट पास दिखाने को प्रबंधन तैयार नहीं था। यूनियन पदाधिकारियों की ओर से संयंत्र प्रबंधन पर दबाव बनाया गया। इसके बाद मृत श्रमिक का गेट पास दिखाया गया। गेटपास दिखाने के बाद कलक्टर से संयंत्र प्रबंधन एवं निर्माणी एजेंसी की ओर से सुरक्षा में लापरवाही के खिलाफ शिकायत की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो