भारतीय थल सेना के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कबीरधाम जिले के आउटडोर स्टेडियम में 16 से 25 अप्रैल तक चलेगी। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के युवक शामिल हो सकते हैं। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू हो गया। भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवक 31 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को 1 से 15 अप्रैल के बीच एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। वे ही भर्ती रैली में शामिल हो पाएंगे।
भारतीय सेना के ज्वाइन आर्मी की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर उम्मीदवार भर्ती रैली के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। सेना भर्ती रैली में आठवीं पास लेकर गु्रजेएशन की पढ़ाई कर रहे युवक शामिल हो सकते हैं। आठवीं, दसवीं, 12 वीं और कॉलेज पढऩे वाले छात्रों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी।