scriptBreaking: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से पहले BJP की बड़ी बैठक, पर्यवेक्षक पहुंचे दुर्ग | Bhartiya janta patry Durg division Meeting | Patrika News
दुर्ग

Breaking: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से पहले BJP की बड़ी बैठक, पर्यवेक्षक पहुंचे दुर्ग

भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में कोई भी चूक करने के मूड में नहीं है। गायत्री मैरिज पैलेस में जिला भाजपा के पदाधिकारियों से पर्यवेक्षक वन टू वन दुर्ग में चर्चा कर रहे है।

दुर्गOct 14, 2018 / 02:12 pm

Dakshi Sahu

patrika

Breaking: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से पहले BJP की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं की पसंद जानने पर्यवेक्षक पहुंचे दुर्ग

दुर्ग. भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में कोई भी चूक करने के मूड में नहीं है। गायत्री मैरिज पैलेस में जिला भाजपा के पदाधिकारियों से पर्यवेक्षक वन टू वन दुर्ग में चर्चा कर रहे है। रविवार को भाजपा के पर्यवेक्षक प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद जानने रायशुमारी करने चिखली के गायत्री पैलेस में जुटे हैं। संगठन से रामप्रताप सिंह, सांसद विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी पर्यवेक्षक के रूप बैठक में उपस्थित हैं।
बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं की प्रत्याशी को लेकर पसंद जानने की तैयारी है। रायशुमारी बेहद गोपनीय ढंग से कराई जा रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की जा रही है। फिलहाल कौन पर्यवेक्षक कहां जाएगा यह बेहद गोपनीय रखा गया है।
पर्यवेक्षक प्रदेश भाजपा कार्यालय से सीधे संबंधित जिलों में रवाना किए जाएंगे। पर्यवेक्षक संबंधित जिलों के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन शैली में फीडबैक लेकर भाजपा कार्यालय लौटकर रिपोर्ट सौंपेंगे।

भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पर्यवेक्षकों को संबंधित जिलों में रवना किया जाएगा। पर्यवेक्षकों के संबंधित जिले में पहुंचने से पहले किसी से भी संपर्क पर भी बंदिश रखी गई है।
पर्यवेक्षक संबंधित जिले में किसी नेता अथवा कार्यकर्ता के घर भी नहीं ठहरेंगे। इसकी जगह वे सीधे बैठक स्थल पर पहुंचेंगे और रायशुमारी करेंगे। रायशुमारी के बाद भी पर्यवेक्षकों को सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचने कहा जाएगा।
देर रात तय होगा कौन-कहां
जानकारी के मुताबिक हर तीन विधानसभा के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इन पर्यवेक्षकों को शनिवार की शाम को तैयारी के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय बुला लिया गया था। देर रात उन्हें किस जिले में जाना है, जानकारी देकर रवाना किया जाएगा।
पहली बार पर्यवेक्षकों के नाम गोपनीय
भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों की माने तो इससे पहले तक 2 से 3 दिन पहले पर्यवेक्षकों का नाम सार्वजनिक कर दिया जाता था, लेकिन इसमें कई लोगों द्वारा अलग से मेल मिलाप की शिकायत रहती थी। इसलिए इस बार पर्यवेक्षकों के नाम गोपनीय रखने का रणनीति तय की गई है।
कब-किन से होगी चर्चा
जिला भाजपा कार्यालय में 3 विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा प्रतिनिधियों को पर्यवेक्षकों से बैठक के लिए बुलाया गया है। पाटन, दुर्ग ग्रामीण और दुर्गशहर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। पाटन की बैठक सुबह 11 बजे, दुर्ग ग्रामीण की 12 बजे व दुर्ग शहर की बैठक 1 बजे हुई।
90 विस में एक साथ बैठक
प्रदेश कार्यालय से देर रात पूरे प्रदेश भर में पर्यवेक्षकों को रवाना किया जाएगा। ये पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे सीधे प्रत्येक संगठन जिला के मुख्यालय में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। बैठक के तत्काल बाद ये प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना हो जाएंगे।

Home / Durg / Breaking: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने से पहले BJP की बड़ी बैठक, पर्यवेक्षक पहुंचे दुर्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो