scriptबहन की अंतिम संस्कार में भाइयों ने किया ऐसा कि पूरे समाज के लिए बन गए मिसाल | brothers made such an example for the society | Patrika News
दुर्ग

बहन की अंतिम संस्कार में भाइयों ने किया ऐसा कि पूरे समाज के लिए बन गए मिसाल

अपनों की मौत को भी समाज के लिए संदेश का माध्यम बना लिया जाए, यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटे ग्राम डुंडेरा के यादव बंधुओं ने ऐसा कर समाज के सामने मिसाल प्रस्तुत किया है।

दुर्गAug 10, 2019 / 09:08 pm

Hemant Kapoor

durg patrika

बहन की अंतिम संस्कार में भाइयों ने किया ऐसा कि पूरे समाज के लिए बन गए मिसाल

दुर्ग@patrika. अपनों की मौत को भी समाज के लिए संदेश का माध्यम बना लिया जाए, यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटे ग्राम डुंडेरा के यादव बंधुओं ने ऐसा कर समाज के सामने मिसाल प्रस्तुत किया है। यादव बंधुओं ने बहन की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के साथ उनकी याद में परिजनों के साथ मिलकर बरगद के पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सालों से जुटे हैं पौधरोपण के मुहिम में
भिलाई नगर निगम अंतर्गत ग्राम डुंडेरा के खुमान सिंह यादव और उनके भाई रोमशंकर यादव स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर वर्षों से पौधरोपण और उनके संरक्षण का काम कर रहे हैं। युवाओं का यह समूह न सिर्फ खुद पौधरोपण कर उन्हें बचाने की मुहिम में जुटा है, बल्कि लोगों को भी प्रेरित करता है।

स्मृति स्थल को हराभरा करने का संकल्प
यादव बंधुओं की बहन सिरसाभाठा निवासी धर्मीन यादव (52) का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिरसाभाठा में किया गया। यादव बंधुओं ने बहन की अंतिम संस्कार के साथ उनकी स्मृति में परिवार के लोगों के साथ बरगद के पौधे रोपे। यादव बंधुओं ने बहन की स्मृति स्थल को हराभरा करने का संकल्प भी लिया।

बीएसपी के 10 हजार पौधों का भी संरक्षण
यादव बंधुओं ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर हितवा संगवारी संगठन का भी गठन किया है। इस संगठन के माध्यम से बीएसपी द्वारा मरोदा जलाशय के किनारों पर रोपे गए करीब 10 हजार पौधों के संरक्षण का काम किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता जीव जंतुओं के संरक्षण का भी काम कर रहे हैं।

Home / Durg / बहन की अंतिम संस्कार में भाइयों ने किया ऐसा कि पूरे समाज के लिए बन गए मिसाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो