scriptत्योहार के एक दिन पहले तीन बच्चों के सिर उठा मां का साया, महिला की मौत बनी पहेली | Death in women questionable circumstances | Patrika News
दुर्ग

त्योहार के एक दिन पहले तीन बच्चों के सिर उठा मां का साया, महिला की मौत बनी पहेली

संतराबाड़ी साहू मोहल्ला में रंगत्योहार के एक दिन पहले तीन अबोध बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। रेखा राजपूत (38 वर्ष ) की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हो गई।

दुर्गMar 20, 2019 / 09:39 pm

Satya Narayan Shukla

durg crime

त्योहार के एक दिन पहले तीन बच्चों के सिर उठा मां का साया, महिला की मौत बनी पहेली

दुर्ग@Patrika. संतराबाड़ी साहू मोहल्ला में रंगत्योहार के एक दिन पहले तीन अबोध बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। रेखा राजपूत (३८ वर्ष ) की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हो गई। घटना मंगलवार रात ९.३० बजे की है। रेखा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
घर के किचन में अचेत पड़ी हुई थी

पुलिस के मुताबिक घटना के समय मृतक महिला का पति राजाराम गन्ना रस बेचने गया हुआ था। वह अपने साथ १७ साल और १२ साल के दोनों बेटों को लेकर गया था। रात लगभग ९ बजे घर लौटने पर रेखा घर के किचन में अचेत पड़ी हुई थी।@Patrika. वहीं ७ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। राजाराम ने बेटों की मदद से रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान ही मृत घोषित कर दिया। मोहन नगर पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार
मृतक महिला के मुंह से झांग निकलने को लेकर पुलिस संदेह कर रही है। पुलिस का कहना है कि करंट लगने या फिर जहर सेवन से भी मुंह से झाग निकलता है। @Patrika. मृत्यु का कारण कोई बीमारी भी हो सकती है। स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
२२ साल पहले हुआ था विवाह
राजाराम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह २२ साल पहले हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच कभी विवाद नहीं हुआ। वे खुशी पूर्वक रह रहे थे। @Patrika. रोज काम से लौटने के बाद एक साथ खाना खाते थे। राजाराम ने रेखा को किसी तरह की बीमारी होने से इंकार किया है।

Home / Durg / त्योहार के एक दिन पहले तीन बच्चों के सिर उठा मां का साया, महिला की मौत बनी पहेली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो