scriptदिग्विजय सिंह ने दिया कृषि बिल पर बड़ा बयान, कहा मोदी सरकार को भारी पड़ेगा अडिय़ल रवैया, सहयोगी दलों ने भी छोड़ा साथ | Digvijay Singh gave a big statement on the Farmers Bill | Patrika News
दुर्ग

दिग्विजय सिंह ने दिया कृषि बिल पर बड़ा बयान, कहा मोदी सरकार को भारी पड़ेगा अडिय़ल रवैया, सहयोगी दलों ने भी छोड़ा साथ

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि भाजपा का असली चेहरा अब उजागर होने लगा है। इसके कारण एनडीए के सहयोगी दल अब अलग होने लगे है।

दुर्गDec 28, 2020 / 02:11 pm

Dakshi Sahu

दिग्विजय सिंह ने दिया कृषि बिल पर बड़ा बयान, कहा मोदी सरकार को भारी पड़ेगा अडिय़ल रवैया, सहयोगी दलों ने भी छोड़ा साथ

दिग्विजय सिंह ने दिया कृषि बिल पर बड़ा बयान, कहा मोदी सरकार को भारी पड़ेगा अडिय़ल रवैया, सहयोगी दलों ने भी छोड़ा साथ

दुर्ग. अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि भाजपा का असली चेहरा अब उजागर होने लगा है। इसके कारण एनडीए के सहयोगी दल अब अलग होने लगे है। एनडीए के सबसे बड़े दल शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ा। फिर शिरोमणी अकाली दल और अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने किनारा कर लिया है। जल्द ही नितिश कुमार भी भाजपा का साथ छोड़ देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी संंक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में एनडीए के दो घटक दलों ने किनारा कर लिया है। उसी तरह एक दिन नीतीश कुमार का भी एनडीए से मोहभंग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान बिल पर अडिय़ल रवैया नहीं छोड़ा तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
अहम से भरे हुए हैं शिवराज
मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अहम और अंहकार से भरे हुए हैं। प्रदेश की बीजेपी सरकार अपने पतन की ओर जा रही है और जल्द ही इसका पतन होगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा पैसे के बल पर करवा रही है।
कांग्रेस को नुकसान संभव नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी संस्था है जिसे चाहे विपक्ष या कोई भी देश विरोधी ताकतें जितना भी ताकत लगा ले नुकसान नहीं पहुंचा सकती। कांग्रेस अपने आप में एक संस्था है और एक विचार है, जिसे कभी समाप्त नहीं किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में किसान हुए समृद्ध
दिग्विजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी हिंद स्वराज की संरचना को साकार किया है।
हर किसी से रिश्ता बना लेते थे वोरा
दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वोरा के उनसे काफी निजी, निकट और आत्मीय संबंध थे। वे सरल व्यक्तित्व के अद्भुत व्यक्ति थे। उनके जैसा मेहनत करने वाला व्यक्ति मैने आज नहीं देखा है। वह जिससे भी मिलते थे, इतनी आत्मीयता से मिलते थे कि उसके साथ एक रिश्ता सा बना लेते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो