scriptBreaking : मोहन नगर में विवाहित महिला चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस की दबिश में चार गिरफ्तार | Durg: Sex racket in Durg | Patrika News
दुर्ग

Breaking : मोहन नगर में विवाहित महिला चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस की दबिश में चार गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को एक मकान में दबिश देकर तीन महिला समेत एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

दुर्गNov 22, 2017 / 02:21 pm

Dakshi Sahu

Durg
दुर्ग . मोहन नगर पोस्ट ऑफिस के पास अवैध रूप से देह व्यापार करने का मामला सार्वजनिक हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को एक मकान में दबिश देकर तीन महिला समेत एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ मोहन नगर थाना में पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिस्मफरोशी का कारोबार मोहन नगर में लंबे समय से चल रहा था
पुलिस के मुताबिक जिस्मफरोशी का कारोबार मोहन नगर में लंबे समय से चल रहा था। आसपास के नागरिकों को शंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी शशिमोहन के निर्देश पर मोहन नगर टीआई ने छापा मार कार्यवाही की। मंगलवार देर शाम पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेराबंदी कर पड़ताल शुरु की।
विवाहित महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां से तीन विवाहित महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिला के साथ सूखना उत्तर प्रदेश के फयाज खान ( उम्र 40 ) वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पुलिस को देख कुछ युवक दीवार फांद कर भाग निकले।
मकान मालिक इस कारोबार में लिप्त
पुलिस के मुताबिक मकान आरोपी महिला का है। वह लड़कियों को बाहर से बुलाकर अपने घर में अवैध काम कराती थी। ग्राहक को घर बुलाने वह स्थानीय लड़कियों की मदद लेती थी। जांच के दौरान पुलिस को घर से कंडोम व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद की है।
देह व्यापार में लिप्त महिलाएं बाहर राज्य की
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस महिला को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़़ा है उसमें से एक महिला पश्चिम बंगाल की है। वह कुछ दिन पहले ही मकान मालिक के बुलावे पर दुर्ग पहुंची थी। बताया जाता है कि यहां आए दिन नई-नई लड़कियों को देख नागरिकों को शक हुआ था। इसके पहले भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर में भी देह व्यापार के बड़े रैकेट का भांडाफोड़ कुछ दिन पहले पुलिस ने किया था।

Home / Durg / Breaking : मोहन नगर में विवाहित महिला चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस की दबिश में चार गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो