scriptदुर्ग पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, SP ने किया 11 थानेदारों और दो SI का ट्रांसफर, एक साल में 6 थाना बदला एक TI का | Durg SP transferred 11 TIs | Patrika News
दुर्ग

दुर्ग पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, SP ने किया 11 थानेदारों और दो SI का ट्रांसफर, एक साल में 6 थाना बदला एक TI का

Durg Police: सीनियर साइबर एक्सपर्ट नरेश पटेल अब पुलगांव थाना पहुंच गए। इसी तरह टीआई सुरेश ध्रुव को छावनी से सुपेला लाया गया है।

दुर्गJul 20, 2021 / 11:53 am

Dakshi Sahu

दुर्ग पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, SP ने किया 11 थानेदारों और दो SI का ट्रांसफर, एक साल में 6 थाना बदला एक TI का

दुर्ग पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, SP ने किया 11 थानेदारों और दो SI का ट्रांसफर, एक साल में 6 थाना बदला एक TI का

भिलाई. पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने 15 दिनों तक जिले के थाना प्रभारियों के कामकाज को परखने के बाद उनकी तराजू में खरा नहीं उतरे तो फेरबदल किया। इस तबादले में सबसे बड़ी बात यह रही कि तात्कालीन एसपी ने रक्षित केन्द्र से जिन निरीक्षकों को थाना की जिम्मेदारी दी थी वे नए एसपी के तराजू पर खरा नहीं उतरे। जिले की कानून व्यवस्था में कसावट लाने 11 थाना प्रभारी और दो उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया। सोमवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसमे पुलगांव थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह को पुलगांव से हटाकर यातायात व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी दी है। वहीं निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा को यातायात से हटाकर बड़ी जिम्मेदारी मोहन नगर थाना की दी है। इसी तरह साइबर सेल को मजबूत करते हुए फिर से गौरव तिवारी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सीनियर साइबर एक्सपर्ट नरेश पटेल अब पुलगांव थाना पहुंच गए। इसी तरह टीआई सुरेश ध्रुव को छावनी से सुपेला लाया गया है।
यह भी पढ़ें
चोरी की रिपोर्ट लिखाने गए ग्रामीणों को चौकी में कांस्टेबलों ने जमकर पीटा, तीन घंटा हंगामा के बाद दो आरक्षक लाइन अटैच

एक टीआई, जिनका एक साल में 6 थाना बदला
इस पूरे एक वर्ष में सबसे चर्चित टीआई सुरेश ध्रुव रहे। पहले वे राजनांदगांव से दुर्ग जिला आए जहां उन्हें दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद उनका तबादला भिलाई नगर कर दिया गया। कुछ ही समय बाद राजनैतिक अटास की वजह से उन्हें तात्कालीन एसपी ने हटाकर जामुल थाना भेज दिया था। इसके बाद वहां से भी उन्हें खुर्सीपार कर दिया। खुर्सीपार थाना से फिर उन्हें छावनी थाना किया गया। 15 दिन हुए अब उन्हें सुपेला थाना की जिम्मेदारी दी गई। इस तरह टीआई सुरेश ध्रुव का अब तक 6 थाना बदल गया है।
नए थानेदार अब संभालेंगे ये थाने
टीआई दिलीप सिंह सिसोदिया को सुपेला से भिलाई नगर थाना की जिम्मेदारी दी गई। जामुल टीआई विशाल सोम अब छावनी संभालेंगे। रक्षित केन्द्र से गौरव पांडेय को जामुल थाना की जिम्मेदारी दी गई। वहीं मोहन नगर से बृजेश कुशवाहा को रक्षित केन्द्र भेजा गया। भिलाई नगर टीआई विजय ठाकुर ट्रैफि क की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। नवीन थाना जामगांव आर संचालन करने के लिए ट्रैफि क टीआई डीपी पात्रे को थाना शुरु होने तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक मोहन नगर दिनेश लहरे को चौकी प्रभारी पदमनाभपुर और युवराज देशमुख को थाना मोहन नगर में विवेचना के काम काज को मजबूत करने के लिए लाया गया। एसपी दुर्ग प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था में कसावट लाने फेरबद किया गया है। जो अधिकारी ऊर्जा के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा। 11 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। आगे चलकर किसी के काम में कोताही नजर आई तो बदला जा सकता है।

Home / Durg / दुर्ग पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, SP ने किया 11 थानेदारों और दो SI का ट्रांसफर, एक साल में 6 थाना बदला एक TI का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो