scriptदुर्ग नगर निगम के कांप्लेक्स में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, सिर में मिले गहरे चोट के निशान | Elder murdered in Durg Municipal corporation Complex | Patrika News
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम के कांप्लेक्स में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, सिर में मिले गहरे चोट के निशान

दुर्ग गंजपारा स्थित नगर निगम के नव निर्मित कांप्लेक्स में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दुर्गJun 25, 2020 / 11:24 am

Dakshi Sahu

दुर्ग नगर निगम के कांप्लेक्स में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, सिर में मिले गहरे चोट के निशान

दुर्ग नगर निगम के कांप्लेक्स में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, सिर में मिले गहरे चोट के निशान

दुर्ग . गंजपारा स्थित नगर निगम के नव निर्मित कांप्लेक्स में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची दुर्ग सिटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। (Murder in Durg)
पाटन ब्लॉक का रहने वाला है मृतक
दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है। मृतक की पहचान पाटन ब्लॉक के ग्राम खर्रा निवासी सेवक राम यादव के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करके पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।
पांच साल पहले छोड़ दिया था घर
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिछले पांच साल से घर छोड़कर बाहर रह रहा था। वह दुर्ग गंज पारा में जगह-जगह भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने बताया कि बॉडी की हालत देखने बाद प्रथम दृष्टि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Home / Durg / दुर्ग नगर निगम के कांप्लेक्स में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, सिर में मिले गहरे चोट के निशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो