कार से १० किलो ६०० ग्राम गांजा बरामद किया गया। विजय गांजा को कार की डिक्की में स्टेपनी रखने वालेे खांचे में छिपाकर रखा था। जब्त गांजा की कीमत ३० हजार बताई है। पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। विजय मेनन अलग अलग अपराध मं दुर्ग, रायपुर, डोंगरगढ़, बालोद व दुर्ग जेल में सजा काट चुका है।
जानकारी के मुताबिक विजय मेनन के खिलाफ छावनी, जामुल, पुरानी भिलाई, जामुल व जेवरा सिरसा चौकी में १५ से भी अधिक अपराध दर्ज है। आरोपी के खिलाफ ऊगाही करने, चाकू बाजी, गांजा व शराब तस्करी, अवैध हथियार रखने, जान से मारने की धमकी देने, डकैती की योजना बनाने और हत्या का प्रयास करने का अपराध दर्ज है। हाल में आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना में भी अपराध दर्ज हुआ है। विजय ने तपन के नाम पर वंदेमातरम अपार्टमेंट निवासी नीरज अग्रवाल को भी धमकाया था।
2009-10 में जेल के अंदर तपन सरकार व महादेव गुट में गैंगवार हुआ था। उसमें विजय मेनन भी शामिल था। जेल के भीतर महादेव गुट के चरनू ने विजय पर हमला किया था। जवाब में विजय व तपन के साथियों ने उस पर हमला किया था। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई थी।
पुलिस ने बताया कि टिफिन कारोबार करने वाली महिलाओं से महीना वसूल करता था। उन्हें टिफिन खाने के लिए क्लाइंट सेट करता था। उसके एवज में उनसे हर माह पैसा वसूल करता था।