दुर्ग

लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर घर में बेच रहा था किराना सामान, गुटखा, सिगरेट, निगम ने दुकान किया सील

Coronavirus lockdown in Durg: किराना सामान व प्रतिबंधित सामाग्री गुटखा, सिगरेट सहित अन्य नशीली चीजें बेच रहा था। निगम ने दुकान को 15 दिनों के लिए सील कर दिया। साथ ही 5000 रुपए की दंडनीय कार्रवाई भी की गई।

दुर्गApr 11, 2021 / 11:47 am

Dakshi Sahu

लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर घर में बेच रहा था किराना सामान, गुटखा, सिगरेट, निगम ने दुकान किया सील

भिलाई. coronavirus के संक्रमण की रोकथाम के लिए lockdown के नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है। बावजूद कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। Risali nagar nigam के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम की उडऩदस्ता टीम ने शहर की संभ्रात कॉलोनी तालपुरी के पारिजात ब्लॉक ए 91/डी में दबिश दी। यहां मकान मालिक डी कृष्णाराव किराना सामान व प्रतिबंधित सामाग्री गुटखा, सिगरेट सहित अन्य नशीली चीजें बेच रहा था। निगम ने दुकान को 15 दिनों के लिए सील कर दिया। साथ ही 5000 रुपए की दंडनीय कार्रवाई भी की गई। इस दौरान बिना मास्क के सामान खरीदने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर ग्राहकों से भी 400 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया।
दुकानों में मारा छापा
इसी तरह Bhilai nigam के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर निगम की टीम ने शनिवार को वैशालीनगर, स्मृति नगर, सुपेला बाजार, नंदिनी रोड, नेहरू नगर, कोसानगर, राधिका नगर, अंडा चौक, शास्त्रीनगर सहित भिलाई निगम के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लॉकडाउन की अवहेलना करने वाले दुकानदारों से 9650 रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही आवश्यक सेवाओं वाली दुकानों पर भीड़ न लगे, इसकी भी समझाइश दी।
होटल संचालक से वसूला जुर्माना
नेहरू नगर में वाई रेहरे किचन खुला पाए जाने पर 3000 रुपए, मिलन चौक राधिका नगर में क्षीर सागर होटल संचालक द्वारा दुकान का आधा शटर खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर 5000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। दो जगह दुकान का शटर आधा खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर तत्काल बंद कराया गया। मोबाइल टीम में कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, शरद दुबे एवं दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे।फोटो – 10 एचके-3
पिछले दरवाजे से बेच रहे थे किराना सामान, दो व्यवसायियों पर निगम ने लगाया 2000 जुर्माना
कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले में टोटल लाकडाउन लगाया गया है, लेकिन मुनाफाखोर दुकानदार अब भी लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर पिछले दरवाजे से सामान बेचने में लगे हैं। निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को ऐसे ही दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़कर एक-एक हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर दुकान को सील करने की चेतावनी भी दी।
निगम प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दुकानदारों के खिलाफ निगम कमिश्नर को शिकायत मिली थी। इस पर निगम कमिश्नर ने लाकडाउन का पालन कराने में लगी टीम को कार्रवाई के लिए कहा था। इस पर टीम ने शनिवार को दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान गोवर्धन चौक बैगा पारा में दीपिका किराना और शक्ति नगर में दुर्गा किराना स्टोर्स के संचालक द्वारा पिछले दरवाजे से सामग्रियों की बिक्री करना पाया गया। टीम की दबिश के दौरान कई लोग मौके पर सामान लेने पहुंचे थे। इस पर दुकान संचालकों से जुर्माना वसूल किया गया।

Home / Durg / लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर घर में बेच रहा था किराना सामान, गुटखा, सिगरेट, निगम ने दुकान किया सील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.