scriptखूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी | Kinnar accused of child trafficking murdered in the Durg | Patrika News
दुर्ग

खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी

बच्चा तस्करी के आरोप में महीनेभर पहले गिरफ्तार किन्नर (थर्ड जेंडर) छाया उर्फ सोनू की लाश राजीव नगर के तालाब के किनारे झाडिय़ों के पास बोरी मे लिपटी मिली।

दुर्गSep 30, 2019 / 10:43 am

Dakshi Sahu

खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी

खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी,खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी,खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी,खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी,खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी

दुर्ग. बच्चा तस्करी के आरोप में महीनेभर पहले गिरफ्तार किन्नर (थर्ड जेंडर) Third gender छाया उर्फ सोनू की लाश राजीव नगर के तालाब के किनारे झाडिय़ों के पास बोरी मे लिपटी मिली। गला रेत कर उसकी हत्या (Murder in Durg) की गई है। पेट में आधा दर्जन वार करने के निशान हैं। मृतक किन्नर के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले किन्नर (kinner)के हाथ बांधे उसके बाद हत्या को अंजाम दिया है। हत्या के बाद लाश पहले कपड़े में लपेटा गया और बोरी में भरकर फेंक दिया गया। पुलिस इसे किन्नरों के दो गुटों के बीच रंजिश मान कर जांच कर रही है।
पुलिस ने दो किन्नरों सहित चार सदेहियों को लिया हिरासत में
पुलिस 2 किन्नर समेत 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। गया नगर निवासी किन्नर छाया बच्चा तस्करी के आरोप में पखवाड़े भर जेल में रहने के बाद 12 दिन पहले जमानत पर रिहा हुई थी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 10.30 बजे राजीव नगर के छोटे तालाब के किनारे झाडिय़ों के बीच बोरी में बंधा शव मिला। मौके पर पहुंचकर शव बोरी से बाहर निकाला गया।
शव की पहचान किन्नर छाया उर्फ सोनू के रूप में की गई। मृतक किन्नर के परिवार के लोग राजीव नगर के आस पास ही रहते हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या दूसरी जगह की गई है। पुलिस को गुमराह करने तालाब किनारे लाश को फेंका गया। बोरी में शव मिलने की सूचना तालाब जाने वालों ने दी। तब पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी
मृतक डेढ़ साल की बच्ची की तस्करी की आरोपी
मृतक किन्नर छाया उर्फ सोनू पर डेढ़ साल के बच्चे की तस्करी का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ बच्चा तस्करी का प्रकरण दर्ज किया था। फर्जी गोदमाना की आड़ में बच्चा तस्करी के खुलासे के बाद छाया को पुलिस ने 1 सितंबर को गया नगर के झंडा चौक से उसके किराए के घर से गिरफ्तार किया था। उसके पास से डेढ़ साल का बच्चा मिला था। किन्नर ने बच्चे को उसकी मां मोना सागर के हमेशा नशे की हालत मे रहने के कारण रायगढ़ से उठा लाने की जानकारी पुलिस को दी थी।
बच्ची की खरीद फरोख्त में पकड़ी गई किन्नर पर संदेह
पुलिस घटना के पीछे गुटीय लड़ाई को कारण मान रही है। एक बच्ची की खरीद-फरोख्त के मामले में 30 अगस्त को पकड़ी गई उरला निवासी किन्नर खुशबू व उनके साथियों पर पुलिस को संदेह है। छाया से पहले मोहन नगर पुलिस ने किन्नर खुशबू को पकड़ा था। खुशबू पर आरोप है कि उसने तहसील कार्यालय के पास गोदनामा की आड़ में 10 हजार में 6 वर्ष की मासूम बच्ची को खरीदा था। पुलिस ने बच्ची को उसके घर से बरामद कर मातृछाया में रखा गया है। किन्नर खुशबू न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है।
जेल से पहले छूट जाना बना रंजिश का कारण
पुलिस को संदेह है कि किन्नर खुशबू के पहले छाया जेल से रिहा हो गई। इस कारण खुशबू के समूह वाले उससे रंजिश रखने लगे। हत्या को इसी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई किन्नरों ने इसकी पुष्टि की है। टीआई सिटी कोतवाली सुरेश धु्रव ने बताया कि 2 किन्नर सहित 4 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उससे इन्हीं के द्वारा हत्या को अंजाम दिया जाना लग रहा है। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मामला किन्नरों के बीच आपसी रंजिश का लग रहा है।

Home / Durg / खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली किन्नर को दी ऐसी भयानक मौत देखकर कांप गए लोग, बच्चा तस्करी की थी आरोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो