scriptदिवाली पर सजेगा महिला समूहों के उत्पादों का बाजार, मिलेेंगे 67 तरह के उत्पाद, चख पाएंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद | market for women's products will be decorated in the durg on Diwali | Patrika News
दुर्ग

दिवाली पर सजेगा महिला समूहों के उत्पादों का बाजार, मिलेेंगे 67 तरह के उत्पाद, चख पाएंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

बिहान के अंतर्गत काम कर रहे स्व सहायता समूहों को उत्पादों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। दिवाली पर शहरों में बाजार भी लगवाया जाएगा।
 

दुर्गOct 25, 2020 / 05:08 pm

Dakshi Sahu

दिवाली पर सजेगा महिला समूहों के उत्पादों का बाजार, मिलेेंगे 67 तरह के उत्पाद, चख पाएंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

दिवाली पर सजेगा महिला समूहों के उत्पादों का बाजार, मिलेेंगे 67 तरह के उत्पाद, चख पाएंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

दुर्ग. बिहान के अंतर्गत काम कर रहे स्व सहायता समूहों को उत्पादों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। दिवाली पर शहरों में बाजार भी लगवाया जाएगा। इसी के तहत उत्पादों का कैटलाग तैयार किया गया है। समूहों के उत्पादों में 67 प्रकार के सामग्री शामिल है। इनमें डिजाइनर दीये, हवन सामग्री, धूप और भगवान के वस्त्र आदि के साथ परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी शामिल है।
कलेक्टर ने की थी बाजार उपलब्ध कराने की पहल
जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि स्व सहायता समूहों के उत्पादों को उचित प्लेटफार्म दिया जाए। बाजार तक इनकी ज्यादा से ज्यादा पहुंच हो। जहां बल्क खरीदी हो रही है उन संस्थानों से भी इनका सीधा संपर्क स्थापित किया जाए। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है और दिवाली में यह समूह अच्छी खासी आय हासिल करेंगे। दिवाली के अवसर पर श्रृंगार वगैरह की भी पूरी तैयारी बिहान समूहों द्वारा की गई है। इसके लिए परंपरागत ज्वैलरी सेट भी बनाए गए हैं जिसमें छत्तीसगढ़ी में आभूषण की डिजाइन की कला की झलक मिलती है। डेकोरेशन के लिए सजावटी सामान भी तैयार किये जा रहे हैं। पेंटिंग्स एवं गिफ्ट आइटम भी तैयार किए गए हैं जो खासे आकर्षक हैं। दीवाली में जमकर साफ सफाई भी होती है। इसके लिए बिहान बाजार में मुकम्मल व्यवस्था है।
यह उत्पाद भी बनाए समूहों ने
सीईओ ने बताया कि विभिन्न फ्लेवर वाले ग्लिसरीन सोप, मिल्क सोप आदि उपलब्ध हैं। टायलेट क्लिनर, हर्बल फिनाइल तथा डिशवॉश भी इन समूहों ने बनाए हैं। कैटलाग में विभिन्न बांस से बनी सामग्री भी शामिल की गई है। समूहों के उत्पादों में कृषि व पोल्ट्री आधारत उत्पाद भी शामिल हैं। इसके अंतर्गत कीटनाशक नीमास्त्र शामिल हैं। खासा लोकप्रिय पिंक आयस्टर मशरूम भी शामिल है।

Home / Durg / दिवाली पर सजेगा महिला समूहों के उत्पादों का बाजार, मिलेेंगे 67 तरह के उत्पाद, चख पाएंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो