scriptDurg Municipal Corporation News – पानी का प्रेशर खोजने अफसरों के साथ निकले विधायक | MLAs came out with officers to find water pressure | Patrika News
दुर्ग

Durg Municipal Corporation News – पानी का प्रेशर खोजने अफसरों के साथ निकले विधायक

विधायक अरुण वोरा गुरुवार को लो-प्रेशर वाले इलाकों में पानी खोजने निकले। इस दौरान जलगृह प्रभारी संजय कोहले और विभागीय अधिकारी भी उनके साथ थे। विधायक ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में जाकर लोगों से जानकारी ली। इस दौरान कई इलाकों में लो-प्रेशर पाया गया। इस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की और अफसरों को व्यवस्था ठीक करने कहा। इस दौरान कुछ इलाकों में वाल्व से छेड़छाड़ की शिकायत भी सामने आई। इस पर विधायक ने कार्रवाई के लिए कहा।

दुर्गMay 06, 2022 / 11:07 am

Hemant Kapoor

Durg Municipal Corporation News - पानी का प्रेशर खोजने अफसरों के साथ निकले विधायक

विधायक आधा दर्जन से ज्यादा वार्डों में प्रभारी के साथ धूमे

नगर निगम में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था के मकसद से 153 करोड़ रुपए खर्च कर अमृत मिशन के तहत कार्य कराए गए हैं। यह कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में अब कई पेयजल संकट अथवा लो-प्रेशर की शिकायत नहीं होना चाहिए, लेकिन अभी भी आधा दर्जन वार्डों में पेयजल संकट व कई इलाकों में लो-प्रेशर की शिकायत है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर पत्रिका ने इसका खुलासा करते हुए एक दिन पहले ही समाचार प्रकाशित किया था। इसके दूसरे ही दिन विधायक खुद पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से फीडबैक भी लिए। इसमें कई इलाकों में लो-प्रेशर की पुष्टि हुई। इस पर विधायक ने कार्रवाई के लिए कहा।

कमिश्नर ने भी किया दौरा
इधर पत्रिका की खबर पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर हरेश मंडावी ने भी समाचार प्रकाशन के दिन ही बताए गए इलाकों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को तलब कर लो-प्रेशर के कारणों की भी जानकारी ली और तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल की उपलब्धता को पहली प्राथमिकता में रखकर काम किया जाना चाहिए।

भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
इधर पत्रिका के खबर के तत्काल बाद भाजपा पार्षद दल ने भी इस मामले को लेकर निगम कार्यालय में हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक सैकड़ा भाजपाई नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में मटका लेकर निगम कार्यालय पहुंचे और महापौर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। तत्काल संकट वाले इलाकों में समस्या के निराकरण के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

Home / Durg / Durg Municipal Corporation News – पानी का प्रेशर खोजने अफसरों के साथ निकले विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो