scriptकभी स्कूल नहीं गया ये बच्चा लेकिन याद है 40 तक का पहाड़ा, अद्भुत बौद्धिक क्षमता देखकर हैरान रह गए CM के बेटे | Remembering the hill without going to school, Mehul in Durg | Patrika News
दुर्ग

कभी स्कूल नहीं गया ये बच्चा लेकिन याद है 40 तक का पहाड़ा, अद्भुत बौद्धिक क्षमता देखकर हैरान रह गए CM के बेटे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल से भेंट की। बघेल ने उनसे गणित के और जनरल नॉलेज के अनेक प्रश्न पूछे। इनमें से अधिकांश प्रश्नों का मेहुल ने सही जवाब दिया।

दुर्गAug 01, 2021 / 12:42 pm

Dakshi Sahu

कभी स्कूल नहीं गया ये बच्चा लेकिन याद है 40 तक का पहाड़ा, अद्भुत बौद्धिक क्षमता देखकर हैरान रह गए CM के बेटे

कभी स्कूल नहीं गया ये बच्चा लेकिन याद है 40 तक का पहाड़ा, अद्भुत बौद्धिक क्षमता देखकर हैरान रह गए CM के बेटे

दुर्ग. मेहुल 11 साल का है। परिस्थितियों के चलते स्कूल नहीं जा पाया। पिता की मृत्यु के बाद मां के हिस्से संघर्ष आया। लिहाजा मेहुल स्कूल नहीं जा सका, लेकिन बुद्धि कौशल ऐसी कि उसे 40 तक का पहाड़ा कंठस्थ है। प्रतिभाशाली मेहुल ने शनिवार को भिलाई-3 स्थित कैंप हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल से भेंट की। बघेल ने उनसे गणित के और जनरल नॉलेज के अनेक प्रश्न पूछे। इनमें से अधिकांश प्रश्नों का मेहुल ने सही जवाब दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर भी उपस्थित थे।
मेहुल के काफी कम उम्र में पिता के निधन के चलते मां को काम में आना पड़ा और इससे बच्चे की पढ़ाई बाधित हो गई। प्रतिभाशाली होने की वजह से कई तरह की शरारत करता। जिस फैक्ट्री में मां काम करती थीं, वहां ऐसी शरारतें की जिससे शार्ट सर्किट आदि की नौबत आ गई। इसके एजुकेशन के लिए फैक्ट्री के मालिक ने एनजीओ से संपर्क किया। एनजीओ के सूर्यकांत ने बताया कि दो साल की कड़ी मेहनत के बाद मेहुल अब ऐसी स्थिति में है कि आठवीं और दसवीं की परीक्षा में भी बैठकर भी अच्छे अंक ला सकता है। सूर्यकांत ने बताया कि वे मेहुल को बिहार के तथागत तुलसी और केरल के निश्चल नारायण की तरह प्रशिक्षित कर रहे हैं।
वैदिक गणित की शिक्षा
मेहुल गणित में अद्भुत प्रतिभाशाली है। इसकी बड़ी वजह उसका तेज दिमाग और उसे सिखाया गया वैदिक गणित है। वैदिक गणित के ज्ञान के माध्यम से यह बच्चा बड़ी संक्रियाएं भी तेजी से कर लेता है। सूर्यकांत ने बताया कि गणित दिमाग की एक्सरसाइज की तरह होता है, इसलिए इसकी प्रैक्टिस और इसमें रुचि लेने से दिमाग का विकास भी तेजी से होता है।
जनरल नॉलेज की लाजवाब
देश विदेश के राजनेताओं के बारे में भी मेहुल जानकारी रखता है। उसके शिक्षक ने बताया कि इसकी खास विशेषता इसकी स्मृति है जो भी बताएं, तेजी से याद रख लेता है। किसी चीज को समझने में काफी कम समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस बच्चे से हमें भी बहुत सारे अनुभव मिले कि किसी भी बच्चे में सीखने और आगे बढऩे की अपार संभावनाएं होती है।

Home / Durg / कभी स्कूल नहीं गया ये बच्चा लेकिन याद है 40 तक का पहाड़ा, अद्भुत बौद्धिक क्षमता देखकर हैरान रह गए CM के बेटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो