scriptBig Breaking: पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपाईयों की गुंडागर्दी, दो कांग्रेसी नेताओं को जमकर पीटा, थाने में डटे सभापति | Two Congress leaders beaten case in patan | Patrika News
दुर्ग

Big Breaking: पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपाईयों की गुंडागर्दी, दो कांग्रेसी नेताओं को जमकर पीटा, थाने में डटे सभापति

पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने दो कांग्रेसी नेताओं की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

दुर्गNov 01, 2018 / 02:58 pm

Dakshi Sahu

patrika

Big Breaking: पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपाईयों की गुंडागर्दी, दो कांग्रेसी नेताओं को जमकर पीटा, थाने में डटे सभापति

दुर्ग. पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने दो कांग्रेसी नेताओं की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। जिसके बाद गुरुवार को जिला पंचायत दुर्ग के सभापति राकेश ठाकुर अमलेश्वर थाने में धरने पर बैठ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभापति कांगेसियों की पिटाई मामले में आरोपी भाजपाईयों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने में बैठे हुए हैं। मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती हैं कांग्रेसी नेता
पाटन विधानसभा के भाजपाइयों ने कांग्रेसी नेता धर्मेन्द्र साहू व आकाश बंछोर से बीती रात जमकर मारपीट किया। जिसके बाद से दोनों नेता अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है। इधर भाजपाईयों की गुंदागर्दी के शिकार बने कांग्रेसियों से मिलने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन और भाजपाईयों को कोसते हुए कार्रवाई की मांग की। थाने में बैठे जिला पंचायत सभापति को मनाने में पुलिस प्रशासन जुटा है। बावजूद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ अमलेश्वर थाने में डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वे थाने से नहीं हिलेंगे।

Home / Durg / Big Breaking: पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपाईयों की गुंडागर्दी, दो कांग्रेसी नेताओं को जमकर पीटा, थाने में डटे सभापति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो