scriptअनोखा चोर, सिर्फ सफेद रंग की गाडिय़ां चुराता है युवक, दीवानगी देखकर पुलिस भी हैरान | Unique thief, young boy theft only white colours sooty | Patrika News

अनोखा चोर, सिर्फ सफेद रंग की गाडिय़ां चुराता है युवक, दीवानगी देखकर पुलिस भी हैरान

locationदुर्गPublished: Jun 25, 2019 12:42:43 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

सफेद रंग के प्रति एक चोर (thief) की दीवानगी देख दुर्ग पुलिस हैरान रह गई। महज 20 साल के चोर ने अपने पागलपन के चलते एक दो नहीं बल्कि तीन सफेद रंग की गाडिय़ां चुरा (Theft) ली। (Durg police)

theft Durg

अनोखा चोर, सिर्फ सफेद रंग की गाडिय़ां चुराता है युवक, दीवानगी देखकर पुलिस भी हैरान

दुर्ग. सफेद रंग के प्रति एक चोर की दीवानगी देख दुर्ग पुलिस (Durg police) हैरान रह गई। महज 20 साल के चोर ने अपने पागलपन के चलते एक दो नहीं बल्कि तीन सफेद रंग की गाडिय़ां चुरा (Theft) ली। सिटी कोतवाली पुलिस ने शंकर नगर निवासी आशीष नाई (20) को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में बताया पुलिस को सफेद रंग पसंद
पुलिस ने आरोपी युवक से 3 सफेद रंग की एक्टीवा जब्त की है। पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे संफेद रंग पसंद है, इसलिए सफेद रंग की एक्टीवा चोरी करता है। तीनों एक्टीवा को मोहन नगर थाना क्षेत्र से चोरी (Theft) करने का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को मोहन नगर पुलिस के हवाले कर दिया। (Durg police)
Read more: मोबाइल शो रूम में चोरी, 10 लाख के महंगे सेट ले उड़े चोर, पूरी वारदात CC टीवी में कैद, Video

तीन साल की मासूम गुमी, पुलिस ने ढंूढा
दुर्ग के ढीमरपारा से गायब हुई 3 साल की माूसम को सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढकर परिजनों को सौंपा। मासूम तान्या पचरी पारा में मिली। जानकारी के मुताबिक तान्या सुबह 9.30 बजे खेलते हुए घर से निकल गई थी और पचरी पारा पहुंच गई।
Read more: ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर किया ऐसा काम, अपने साथ जीजा और बहन को भी लिया लपेटे में

पेट्रोलिंग टीम को सर्चिंग पर लगाया
भीड़-भाड़ वाले रास्ते से बच्ची खुद पहुंची या किसी ने पहुंचाया इसका खुलासा नहीं हुआ है। सिटी कोतवाली प्रभारी सुरेश धु्रव ने बताया कि परिजन के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचने पर तत्काल वायरलेस मैसेज कर पेट्रोलिंग टीम को सर्चिंग में लगाया था। इसी बीच बच्ची के पचरी पार होने की सूचना मिली।
पीठ थपथपाई
पुलिस टीम के सदस्य बच्ची को थाना लेकर आए। फिर बच्ची को परिजन को सौंपा गया। बच्ची के गुमने परिजन परेशान थे। बच्ची मिलने पर परिजन के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से बच्ची सही सलामत मिल गई। इधर बच्ची को सही सलामत थाने तक लाने वाले पुलिस जवानों की अधिकारी ने पीठ थपथपाई। (Durg police)
Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर…

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो