scriptसेहत की खान है गुड़, खाते ही दूर होती हैं ये 10 बीमारियां | 10 benefits of Jaggery | Patrika News
दस का दम

सेहत की खान है गुड़, खाते ही दूर होती हैं ये 10 बीमारियां

गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है
गुड़ के नियमित सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होती है

Aug 21, 2019 / 05:13 pm

Soma Roy

jaggery_1.jpg

,,

नई दिल्ली। आयुर्वेद में गुड़ को बेहद गुणकारी माना जाता है। गुड़ के सेवन से शरीर में होने वाले कई रोग ठीक हो जाते हैं। यह यह गर्म तासीर का होता है। इसे खाने से शारीरिक शक्ति मिलती है। साथ ही दूसरे रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

1.गुड़ खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है। ये बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

2.गुड़ जल्दी पच जाता है इसलिए खाना खाने के बाद इसे खाने से डाइजेशन सही रहता है।

3.शुगर से बजने के लिए भी गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। ये शुगर को ग्लूकोज में बदल देता है। जिससे एनर्जी मिलती है।

4.गुड़ में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इससे जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

5.गुड़ स्किन के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। गुड़ खून से खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है जिससे ब्लड साफ हो जाता है। इससे त्वचा चमकदार बनती है। साथ ही मुहांसे और झुर्रियों की समस्या भी दूर होती है।

पहाड़ों पर ड्राइवर करते हैं कैसी-कैसी मुश्किलों का सामना, ये 10 तस्वीरें हैं उसकी गवाह

benefits_of_jaggery.jpg

6.आयरन की कमी को दूर करने के लिए भी गुड़ अच्छा विकल्प है। एनीमिया से ग्रस्त होने पर गुड़ खाना अच्छा होता है।

7.शरीर के सभी टॉक्सिक सब्सटेन्स के बाहर निकालने के लिए गुड़ फायदेमंदद होता है। गुड़ खाने से मेटाबॉल्जिम ठीक रहता है।

8.पेट की दिक्कत होने पर एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ को खाने से अपच की शिकायत नहीं रहती है। इससे पेट की गैस की परेशानी भी दूर होती है।

9.जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट दर्द होता है। उनके लिए गुड़ काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते है।

10.गुड़ खाने से विटामिन्स की कमी दूर होती है। इससे आलस और थकान की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Home / Dus Ka Dum / सेहत की खान है गुड़, खाते ही दूर होती हैं ये 10 बीमारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो