scriptकढ़ाई में बचा हुआ तेल करते हैं बार-बार इस्तेमाल, इन 10 बीमारियों का हो सकता है खतरा | 10 harms of reused cooking oil, it can increase the danger of cancer | Patrika News
दस का दम

कढ़ाई में बचा हुआ तेल करते हैं बार-बार इस्तेमाल, इन 10 बीमारियों का हो सकता है खतरा

Reused cooking oil : पहले इस्तेमाल किया गया तेल खून को दषित कर देता है

नई दिल्लीOct 29, 2019 / 02:00 pm

Soma Roy

oil.jpg
नई दिल्ली। कई बार त्योहार में अक्सर घरों में पूड़ी या कचौड़ी बनाई जाती है। ये डीप फ्राई होती हैं। इसलिए इनमें तेल भी खूब लगता है। बहुत बार थोड़ा तेल बच जाता है। ऐसे में लोग उन्हें रखकर बार-बार यूज करते हैं। मगर ऐसा करना आपको बीमारियों का शिकार बना सकता है। ये ब्लड को खराब करने समेत कई खतरनाक रोगों का मरीज बना सकता है।
1.पहले यूज हुए तेल को बार-बार इस्तेमाल करना कैंसर का खतरा बढ़ाता है। तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। इससेतेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा खत्म होने लगती है। जो स्किन संबंधित रोगों का कारण बन सकती हैं।
2.एक बार यूज हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल करने पर उसके मिनरल्स खत्म हो जाते हैं। इस तेल को खाने से कैंसर के कीटाणुओं के बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

3.यूज किया गया तेल काला पड़ता जाता है। ये तेल शरीर में लो डेंसिटी लीपोप्रोटीन यानी बैड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है।
4.बचा हुआ तेल हृदय रोग, हार्ट स्ट्रोक और छाती में दर्द की आशंका को बढ़ाता है।

5.जला हुआ तेल खाने से गले में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

reuse.jpeg
6.यूज्ड किया गया तेल बार-बार इस्तेमाल करने से मोटापे का खतरा रहता है। क्योंकि ये शरीर में चर्बी जमा देता है।
7.जले हुए तेल को खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ये ब्लड को गाढ़ा बना देता है।

8.बचे हुए तेल में बना खाना खाने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। क्योंकि ये नलियों को चोक कर देता है।
9.बचा हुआ तेल इस्तेमाल करने से खून दूषित होने लगता है। इससे ब्लड में एंटी आक्सिडेंट खत्म हो जाते हैं।

10.पहले इस्तेमाल किया गया तेल खाने से बाल झड़ना और दाग-धब्बों की समस्याएं हो सकती हैं।

Home / Dus Ka Dum / कढ़ाई में बचा हुआ तेल करते हैं बार-बार इस्तेमाल, इन 10 बीमारियों का हो सकता है खतरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो