1- घर में महाभारत (Mahabharata ) से जुड़ी चीजें नहीं रखना चाहिए। महाभारत ग्रंथ के साथ-साथ इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है।
2- ताजमहल (Taj Mahal) की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नकारात्मकता फैलाता है। दरअसल, ताजमहल (Taj Mahal) मुमताज की कब्रगाह है। इसलिए यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है।
3- नटराज नृत्य कला के देवता हैं लेकिन इसके साथ ही नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव ‘तांडव’ नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। इसलिए इसे घर से दूर रखें
4- डूबती नाव घर में रखने से सौभाग्य भी डुबा ले जाती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर आघात करता है।
5- किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो पीस घर पर रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है।
6- घर में टूटा शीशा या टूटे कांच नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक नुक्सान होता है। दरवाजे-खिड़कियों में लगे कांच टूट जाएं तो उन्हें भी बदल देना चाहिए।
7- एक ही देवी-देवता की प्रतिमा सामने-सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आय के साधन कम और खर्चे अधिक हो जाते हैं। इसके साथ ही घर में खंडि़त प्रतिमा और फटे हुए भगवान के चित्र नहीं रखने चाहिए। ये सब पैसों से संबंधित परेशानियों को बढ़ाते हैं।
8- घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है।
9- घर में मकड़ी का जाल नहीं होना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में कलह और परेशानी बढ़ जाती है।
10- अगर घर में नल खराब है या फिर पानी की पाइप लीक हो रही है तो इससे ना सिर्फ पानी की बर्बादी होती है बल्कि यह एक संकेत भी है कि आपके घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर जा रही है।