scriptनींबू के रस में मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें ये एक चीज, डार्क सर्कल्स से मिलेगा छुटकारा | best home remedies for dark circles, it will reduce tension also | Patrika News
दस का दम

नींबू के रस में मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें ये एक चीज, डार्क सर्कल्स से मिलेगा छुटकारा

ज्यादा देर तक कम्पयूट व मोबाइल चलाने से आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को दूर करने में मददगार हैं ये घरेलू नुस्खे

नई दिल्लीNov 13, 2018 / 03:09 pm

Soma Roy

dark circles

नींबू के रस में मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें ये एक चीज, डार्क सर्कल्स से मिलेगा छुटकरा

नई दिल्ली। कंप्यूटर एवं मोबाइल पर ज्यादा देर काम करने, टेंशन लेने और पोषक तत्वों की कमी के चलते लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। ये न सिर्फ चेहरे की सुंदरता को घटाते हैं बल्कि ये आंखों की दूसरी बीमारियों एवं स्किन संबंधित परेशानियों को भी बढ़ावा देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे बहुत कारगर हैं।
1.नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो गहरे रंग को हल्का करने में मदद करता है। वहीं शहद में एंटी ऑक्सिटेंड होता है। जो त्वचा में नमी बरकरार रखता है और सूखेपन को दूर करता है। रोजाना सुबह इसके प्रयोग से काले घेरों से छुटकारा मिलेगा।
2.बादाम के तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। रोजाना रात को सोने से पहले हल्के हाथों से 5 मिनट आंखों की मालिश करें। बादाम का तेल लगाने से पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें तो ज्यादा फायदा होगा। एक पांच-छह दिन ऐसा करने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
3.चायपत्ती में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सिटेंड होता है। टी-बैग को हल्के पानी में भिगों कर फिर इसें फ्रीजर में रख दें। जब ये काफी ठंडा हो जाएं तो इसे आंखों के ऊपर 5 मिनट के लिए रख दें। आंखों को आराम मिलेगा और थकान भी दूर होगी। एक हफ्ते इसके प्रयोग से काले घेरे कम होने लगेंगे।
4.डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए एक आलू को कद्दूकस कर लीजिए। इससे छननी व महीन कपड़े से छानकर रस निकाल लीजिए। इस रस को लगाने से पहले आंखे अच्छी तरह धो लीजिए। फिर कपड़े से पोंछकर सुखा लीजिए। फिर आलू के रस को रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाइये। 15 मिनट रखने के बाद इसे सामान्य पानी से धों लें। डार्क सर्कल कम होंगे।
5.खीरा डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए ये एक बेहतर उपाय है। खीरे को स्लाइस कर फ्रीजर में ठंडा करिए। फिर उस स्लाइस को 5 मिनट के लिए आंखों के ऊपर रखिए। इससे थकी आंखों को आराम मिलेगा। आप खीरे का रस निकालकर उसें आंखों के चारों ओर भी लगा सकती हैं। इस रस को 10 से 15 मिनट के लिए लगे रहने दें।
6.टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सिटेंड होता है। जो काले घेरों को दूर करने में मदद करता है। आप टमाटर के स्लाइस को काट कर इसे आंखों के नीचे मसाज कर सीधे इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसका जूस निकालकर हल्का नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकती हैं।
7.आंखों के काले घेरों से छुटकारा पाने में गुलाब जल भी मददगार साबित होता है। इसके लिए गुलाब जल को फ्रीजर में रखकर ठंडा करें। फिर इसे रुई की मदद से आंखों पर लगाएं। इसे 20 मिनट लगा रहने दें। बात में हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें। इससे त्वचा में मौजूद टिशू मजबूत होंगे और डार्क सर्कल दूर होंगे।
8.कच्चे दूध को रुई की मदद से आंखों के चारों ओर लगाने से भी डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात मिलता है। इसे लगाने के बाद इसे आपको 5 मिनट के लिए रखना होगा। इसके बाद बाद हल्के हाथों से मालिश करें। चूंकि दूध में लैक्टोज और प्रोटीन होता है, इसलिए ये त्वचा को पोषण प्रदान करने में मदद करता है।
9.रोजाना सुबह व रात को 5 मिनट नारियल के तेल की मालिश से डार्क सर्कल दूर होंगे। ये त्वचा को अच्छी तरह से माश्चरायज करता है। साथ ही त्वचा की रंगत को भी हल्का करता है। इसके इस्तेमाल से एक हफ्ते में ही फर्क दिखने लगता है।
10.आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए पुदीने की 20-25 पत्तियों को पीस कर मिश्रण बना लें। इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं। 15 मिनट इसे रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ये डार्क सर्कल के साथ आंखों की थकान भी दूर करता है।

Home / Dus Ka Dum / नींबू के रस में मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें ये एक चीज, डार्क सर्कल्स से मिलेगा छुटकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो