scriptइन उपायों से करने से गुरू और शुक्र ग्रह के दोषों का होगा निवारण, मिलेंगे इस तरह के फायदे | best tips to remove guru and shukra dosh from kundali | Patrika News
दस का दम

इन उपायों से करने से गुरू और शुक्र ग्रह के दोषों का होगा निवारण, मिलेंगे इस तरह के फायदे

ग्रह दोष कई तरह की समस्याए पैदा करते हैं।
यह समस्याएं सफलता प्राप्ति के मार्ग में रूकावट पैदा करती हैं।

Mar 05, 2019 / 01:18 pm

नितिन शर्मा

इन उपायों से करने से गुरू और शुक्र ग्रह के दोषों का होगा निवारण, मिलेंगे इस तरह के फायदे

इन उपायों से करने से गुरू और शुक्र ग्रह के दोषों का होगा निवारण, मिलेंगे इस तरह के फायदे

नई दिल्ली। व्यक्ति की कुंडली में विभिन्न ग्रहों के विभिन्न प्रभाव होते हैं। यह प्रभाव शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी लेकिन प्रभाव अशुभ हैं तो आपको ग्रहों की अनिष्टकारी दृष्टि का सामना करना पड़ है। ग्रहों की शांति के लिए आप ज्योतिष के अनुसार बताए गए उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को अजमाने से ग्रहों के अच्छे प्रभावों में बढ़ोतरी होती है। अगर यह उपाय ठीक प्रकार से किए जाएं तो अशुभ प्रभाव डालने वाले ग्रह जल्दी ही शुभ परिणाम देने लगते हैं।

1.कुंडली में गुरू ग्रह का संबंध बुजुर्ग और बड़ों के साथ माना जाता है इसलिए इस ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बड़े-बुजुर्ग लोगों की सेवा करनी चाहिए।

2.कुंडली में गुरू ग्रह का अशुभ प्रभाव खत्म करने के लिए किसी मंदिर में जाकर सेवा करनी चाहिए इससे गुरू ग्रह शांत होता है।

3.इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भूरी या सफेद रंग की गाय को गुड और भुने हुए चने खिलाने से गुरू प्रसन्न होते हैं।

4.साथ ही आप गुरूवार के दिन ग्रह शांति के लिए व्रत कर सकते हैं कथा पढ़कर और गुरू बीज मंत्र का जाप करके भी ग्रह शांति कर सकते हैं।

5.वहीं बात करें शुक्र ग्रह की तो इसका संबंध आपके जीवन साथी यानी की आपकी पत्नी से होता है। यह दोष पत्नी के साथ बुरे व्यवहार के कारण उत्पन्न होता है।

यह भी पढ़ें

घर में तोता पालना होता है अशुभ, वहीं तोते की तस्वीर लगाने से मिलते हैं कई फायदे

6.शुक्र ग्रह के दोष को खत्म करने के लिए अपनी पत्नी का अपमान ना करें वरना आपको अधिक दोष झेलना पड़ सकता है और परेशानी बढ़ सकती है।

7.इसके प्रभाव से बचने के लिए सफेद कपड़ों का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। इस उपाय को करने से भी जल्दी ही शुक्र ग्रह शांत होता है।

8.शुक्र ग्रह शांति के लिए इलायची के पानी से स्नान करेंगे तो फायदा मिलेगा। इस दौरान आप शुक्र के मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

9.स्नान करते समय शुक्र ग्रह की शांति के लिए जिस मंत्र का जाप करना है वह इस प्रकार है- “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

10.साथ ही शुक्र ग्रह को शांत करने के लिए आप चाँदी का छल्ला भी हाथ में धारण कर सकते हैं इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

Home / Dus Ka Dum / इन उपायों से करने से गुरू और शुक्र ग्रह के दोषों का होगा निवारण, मिलेंगे इस तरह के फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो