scriptऊंटनी के दूध के 10 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, पीते ही दिमाग होगा कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज | Camel milk is good for health, it can sharpen your mind | Patrika News
दस का दम

ऊंटनी के दूध के 10 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, पीते ही दिमाग होगा कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज

ऊंटनी के दूध में मौजूद पोषक तत्व कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव में है कारगर
ऊंटनी का दूध पीने से पीरियड्स की अनियमितता भी होती है दूर

Jun 10, 2019 / 01:58 pm

Soma Roy

camel milk benefits

ऊंटनी के दूध के 10 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, पीते ही दिमाग होगा कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज

नई दिल्ली। लोग सेहतमंद रहने के लिए अक्सर गाय और भैंस का दूध पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इंसान के शरीर के लिए ऊंटनी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसमें दूसरी चीजों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन, कैल्शियम और पोषक तत्व होते हैं। ये मेमोरी पॉवर को बढ़ाने के साथ, शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
1.ऊंटनी के दूध में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। ये दिमाग के सेल्स को विकसित करने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास ये दूध पीने से मेमोरी पावर मजबूत होती है। जिससे याद करने की क्षमता का भी विकास होता है। इससे आपका मस्तिष्क कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज काम करने लगेगा।
2.ऊँटनी के दूध का प्रयोग पीलिया, टीबी, दमा, खून की कमी और बवासीर जैसी खतरनाक बीमारियों से निपटने में भी फायदेमंद साबित होता है।

पीले कपड़े में बांधकर करें इलायची का ये उपाय, धन से भर जाएगा घर
3.जिन महिलाओं को पीरियड्स में दिक्कत होती है उन्हें कनकायान वटी को ऊंटनी के दूध के साथ लेना चाहिए। ये एक आयुर्वेदिक दवा है।

4.ऊंटनी का दूध खून से शुगर लेवल कम करने में भी लाभकारी होता है। इससे इंसुलिन की मात्रा संतुलित रहती है।
5.ऊंटनी का दूध कैलोरी और फैट के मामले में दूसरे दूध से ज्यादा बेहतर होता है। इसे पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा नहीं होता है।

camel milk benefits
6.ऊंटनी के दूध में लेक्टोफेरिन नामक तत्व पाया जाता है। ये कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है।
7.ऊंटनी का दूध गाय की दूध की तुलना में हल्का होता है। इसमें दुग्ध शर्करा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट,सुगर, फाइबर ,लैक्टिक अम्ल, आयरन, मैग्निशियम, विटामिन ए जैसे बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को सुंदर और निरोगी बनाते हैं।
8.ऊंटनी के दूध में अल्फा हाइड्रोक्सिल अम्ल पाया जाता है। जो कि त्वचा को निखारने का काम करता है। इसका इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

9.ऊंटनी का दूध विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड सुगर, इंफेक्शन, तपेदिक, आंत में जलन, गैस्ट्रिक कैंसर, हैपेटाइटिस सी, एड्स, अल्सर, हृदय रोग, गैंगरीन ,किडनी संबंधी बीमारियां नहीं होती है।
10.ऊंटनी के दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम भी होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही ये लंबाई बढ़ाने में भी मदद करती है।

Home / Dus Ka Dum / ऊंटनी के दूध के 10 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, पीते ही दिमाग होगा कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो