scriptरोजाना खाली पेट एक चम्मच पी लें ये तेल, तेजी से कम होगा मोटापा | coconut oil is beenficial for health, it is useful for weight loss | Patrika News
दस का दम

रोजाना खाली पेट एक चम्मच पी लें ये तेल, तेजी से कम होगा मोटापा

नारियल तेल में कैलोरी कम होती है, साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने का काम करता है।

नई दिल्लीJan 25, 2019 / 03:05 pm

Soma Roy

coconut oil

रोजाना खाली पेट एक चम्मच पी लें ये तेल, तेजी से कम होगा मोटापा

नई दिल्ली। आजकल सेहत की अनदेखी करने और ज्यादा फास्ट फूड खाने की वजह से लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मगर आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिसे अपनाकर आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।
1.आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार तेजी से वजन घटाने के लिए नारियल तेल बहुत उपयोगी साबित होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुणकारी तत्व फैट को गलाने में मदद करते हैं। इससे वजन कम होता है।
2.अगर रोजाना कच्च नारियल तेल से धीमी आंच में पका हुआ भोजन खाया जाए तो इसमें मौजूद गुणकारी तत्व सीधे लिवर में पहुंचकर कोशिकाओं तक फैल जाते हैं। ये कोशिकाएं फैट कणों को अपनी ओर खींच लेते हैं। जिससे चर्बी जमने की जगह बॉडी को एनर्जी मिलती है।
3.तेजी से वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल का सेवन करना चाहिए। इससे कब्ज एवं गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा मिलाता है एवं मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

4.नारियल तेल वजन करने में इसलिए भी कारगर है क्योंकि ये शरीर में ज्यादा मात्रा में मौजूद यीस्ट जिसे कैंडिडा यीस्ट कहते हैं, इसे कम करने में मदद करता है।
5.अगर रोजाना खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जाए। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज व योग क्रिया की जाए तो चर्बी एक महीने में ही कम हो जाएगी।
6.नारियल तेल शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को भी निकालने में मदद करता है। अगर एक चम्मच नारियल तेल को एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू के साथ मिलाकर खाली पेट पिया जाए तो बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी।
7.नारियल तेल मेटाबॉलिज्म को भी तेज करने का काम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मसल्स बनाने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से भोजन जल्दी पच जाता है।

8.चूंकि नारियल तेल में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और कैलोरी भी काफी कम होती है। इसलिए इसे दिन में दो से तीन चम्मच प्रयोग करने से भूख नियंत्रित होती है।
9.अगर एक चम्मच नारियल तेल को एक कप ग्रीन टी में मिलाकर पिया जाए तो इससे वजन कम होने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।

10.नारियल का तेल थर्मोजेनिक होता है। इसलिए इसके रोजाना दो चम्मच सेवन से फैट तेजी से बर्न होता है। इसके नियमित सेवन से रोजाना करीब 120 कैलोरी कम होती है।

Home / Dus Ka Dum / रोजाना खाली पेट एक चम्मच पी लें ये तेल, तेजी से कम होगा मोटापा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो