scriptDeepika Ranveer Wedding Anniversary: दीपिका और रणवीर की 10 रोमांटिक तस्वीरों में दिखा इनका खास रोमांस | deepika ranveer anniversary love story and 10 most romantic photo | Patrika News
दस का दम

Deepika Ranveer Wedding Anniversary: दीपिका और रणवीर की 10 रोमांटिक तस्वीरों में दिखा इनका खास रोमांस

दीपिका और रणवीर अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं
दीपिका और रणवीर सिंह ने छह साल के लंबें रिलेशनशिप के बाद शादी की थी

Nov 14, 2019 / 12:46 pm

Pratibha Tripathi

Deepika Ranveer Anniversary Love Story

Deepika Ranveer Anniversary Love Story

नई दिल्ली। Deepika Ranveer Anniversary : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे फेरवरेट कपल में से एक हैं। दोनों के बीच का रोमांस आपको हर पल, हर जगह देखने को मिल सकता है। इसलिए जब भी यह कपल कैमरे के सामने आता है,इनका रोमांस झलकने लगता है। इस कपल की शादी की आज पहली सालगिरह है। इसके मौके पर आइए हम देखते हैं कि सबसे बेहतरीन रोमांटिक तस्वीरें। और जानते हैं दोनों के ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन रोमांस के बारे में।

ranveer_deepika_knee-3.jpeg

ऑनस्क्रीन रोमांस की बात करें तो इनका रोमांस आखिरी बार पद्मावत में देखने को मिला था, रामलीला फिल्म में दोनों के काफी रोमांटिक सीन थे। इसी फिल्म से दोनों निजी जिंदगी में भी करीब आए थे।

ranveer-7.jpg

दीपिका और रणवीर सिंह ने छह साल के लंबें रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार दीपिका को देखा था तो उसी दिन से मै उनका दिवाना हो गया था।

ranver-7_.jpeg

फिल्म फाइंडिंग फैनी में रणवीर, दीपिका के पति बने थे और दीपिका से मिलने कई बार सेट्स पर जाते थे। दोनों को शादी से पहले कई बार देश विदेश में छुट्टियां मनाते भी देखा गया था

ranveerr-9.jpg
रणवीर दिपिका का प्यार आज भी उतना ही देखने को मिलता है जितन कि शादी के पहले था।

reeveer-9.jpg
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका के साथ 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।
ranveer-11.jpg
जिसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं।

ranveerr-9.jpg
शादी के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इसमें दोनों ने यूनिक व शानदार डिजाइनर ड्रेस पहना था।
reeveer-9.jpg
ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गजों ने शिरकत की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में एसिड विक्टिम का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे।

Home / Dus Ka Dum / Deepika Ranveer Wedding Anniversary: दीपिका और रणवीर की 10 रोमांटिक तस्वीरों में दिखा इनका खास रोमांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो