scriptउम्र के असर को रोक देगी ये चीज, रोजाना खाली पेट करें सेवन | desi ghee is beneficial for skin and health, know how to use it | Patrika News
दस का दम

उम्र के असर को रोक देगी ये चीज, रोजाना खाली पेट करें सेवन

देसी घी में मौजूद पोषक तत्व स्किन को पोषण देते हैं, इससे रिंकल्स नहीं पड़ते हैं

Nov 27, 2018 / 02:24 pm

Soma Roy

desi ghee benefits

उम्र के असर को रोक देगी ये चीज, रोजाना खाली पेट करें सेवन

नई दिल्ली। हर कोई लंबे समय तक जवां दिखना चाहता है, लेकिन सही केयर न होने और डायट पर ध्यान न देने की वजह से लोग अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं। इससे बचने और हमेशा यंग दिखने के लिए देसी घी का सेवन बहुत फायदेमंद है। ये बालों से लेकर स्किन तक सबको बेहतर रखता है।
1.देसी घी में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट सुबह एक चम्मच देसी घी खाने से स्किन ग्लोइंग हो जाती है। इससे त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है। ये स्किन की टाइटनेस को बरकरार रखने का काम करता है।
2.देसी घी में प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड्स भी पाए जाते हैं। इसलिए इसे एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेने पर स्किन चमकदार बनती है। इससे फाइन लाइन्स और कील-मुंहासों आदि की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
3.देसी घी में प्रोटीन भी होता है, जिसके चलते ये स्किन की सेल्स को पोषण देता है। इससे रुखापन और रैशेज की समस्या दूर होती है। इइसमें मौजूद एंटी एजिंग तत्व बुढ़ापे के असर को कम करने में मदद करते हैं।
4.देसी घी का नियमित रूप से सेवन से रंगत में भी निखार आता है। क्योंकि ये त्वचा को मॉयश्चराइज करके चेहरे को बेदाग बनाता है। इससे स्किन का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। ये डार्क त्वचा को लाइट बनाता है।
5.देसी घी का सेवन मोटापा कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसे रोजाना खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित रूप से पीने से वजन कम होता है। इसे रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।
6.देसी घी में प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से बालों को पोषण मिलता है। ये सिर की ड्राई स्किन को ठीक करता है। इससे बाल मजबूत, घने, रेशमी एवं काले बनते हैं।
7.सुंदरता को निखारने के साथ देसी घी दिमाग को स्ट्रांग बनाने में भी मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसे खााने से दिमाग की नसें एक्टिव हो जाती हैं। इससे मेमोरी शार्प हो जाती है। इससे मन भी शांत रहता है। जिसकी वजह से तनाव नहीं होता है।
8.जिन लोगों के जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी देसी घी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 एक तरह से ल्यूब्रिकेंट का काम करता है। ये हड्डियों को लचीला बनाने में मदद करता है।
9.रोजाना देसी घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। ये बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालकर गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढाता है। इससे बॉडी में दिनभर एनर्जी रहती है।

10.जो लोग बहुत पतले हैं और काफी दवाइयां लेने के बावजूद मोटे नहीं हो रहे हैं तो उन्हें एक गिलास दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीना चाहिए। इससे एक सप्ताह में ही फर्क दिखने लगेगा।

Home / Dus Ka Dum / उम्र के असर को रोक देगी ये चीज, रोजाना खाली पेट करें सेवन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो