scriptदिवाली 2019 : धनतेरस पर न करें इन 10 चीजों को खरीदने की गलती, हमेशा छाई रहेगी कंगाली | Diwali 2019:do not buy these things on dhanteras, it will inauspicious | Patrika News
दस का दम

दिवाली 2019 : धनतेरस पर न करें इन 10 चीजों को खरीदने की गलती, हमेशा छाई रहेगी कंगाली

Dhanteras 2019 : धनतेरस की शॉपिंग में ध्यान रखें ये खास बातें
राहु से जुड़ी चीजों को घर लाने से बचें

नई दिल्लीOct 21, 2019 / 05:27 pm

Soma Roy

dhanteras_1.jpg

The market buzzed on Dhanteras in Panna, gold shone further

नई दिल्ली। धनतेरस के दिन सोना-चांदी एवं बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। मगर धनतेरस की शॉपिंग में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान भूलकर भी घर में ऐसा समान न लाएं जिससे कंगाली छा सकती है। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1.धनतेरस पर ज्यादातर लोग स्टील के नए बर्तन खरीदते हैं। जबकि ये सही नहीं है। स्टील धातु राहु का कारक है। इसे घर लाने से कलह हो सकती है।

2.धनतेरस के दिन एल्युमिनियम भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे अशुद्ध धातु माना जाता है। इसे घर लाने और इसमें खाना बनाने से दुर्भाग्य आ सकता है।
3.धनतेरस के दिन भी लोहे के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ये शनि ग्रह का कारक है। इसे घर लाने से कर्ज व परेशानियां बढ़ सकती हैं।

4.धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। ये स्थायित्व और बरकत में कमी करता है।
5.यूं तो चीनी रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है। हर पकवान इसके बिना अधूरा है। मगर धनतेरस के दिन चीनी नहीं खरीनी चाहिए। इससे धन का खर्च बढ़ सकता है।

dhanteras_puja.jpeg
6.धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच या शीशे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। इसका संबंध भी राहु से होता है, जो घर की तरक्की को प्रभावित करता है।
7.धनतेरस के दिन काला कपड़ा भी नहीं खरीदना चाहिए। इसे अपशगुन माना जाता है।

8.अगर आप धनतेरस के दिन लकड़ी का सामान लाने जा रहे हैं तो इसे भी टाल दें। इसे घर लाने से कर्ज बढ़ सकता है।
10.धनतेरस के दिन लोहे के जाल आदि नहीं खरीदने चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ा सकता है।

Home / Dus Ka Dum / दिवाली 2019 : धनतेरस पर न करें इन 10 चीजों को खरीदने की गलती, हमेशा छाई रहेगी कंगाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो