scriptदिवाली 2019 : सफाई करते समय तुरंत घर से हटा दें ये 10 चीजें, छा सकती है कंगाली | diwali 2019:do not keep these things on your house,it can inauspicious | Patrika News
दस का दम

दिवाली 2019 : सफाई करते समय तुरंत घर से हटा दें ये 10 चीजें, छा सकती है कंगाली

Diwali 2019 : दिवाली के दिन घर पर बेकार का सामान न रखें

Oct 15, 2019 / 10:45 am

Soma Roy

kabad.jpeg
नई दिल्ली। दिवाली के दिन घर को साफ-सुथरा रखा जाता है। तभी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दिवाली से पहले घर की सफाई की जाती है। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कोई भी ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिए, जिससे अपशगुन हो। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1. अगर आपके घर में टूटा हुआ पलंग या चारपाई रखी हो तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा न करने पर आपके वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है।

2. घर में किसी भी तरह का कांच का टूटा हुआ सामान न रखें। इससे घर में वास्तु का दोष होने की संभावना होती है। ये मानसिक तनाव का कारण बनसकता है।
3.घर में किसी भी तरह के टूटे-फूटे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम न रखें। इससे वास्तुदोष हो सकता है। ये निर्धनता का कारण बन सकता है।

4.घर में अगर कोई भी घड़ी खराब है तो उसे घर में ना रखें। ये दुर्भाग्य लाता है। क्योंकि माना जाता है कि रूकी हुई घड़ी आपके काम को भी रोक देती है।
5.जिन लोगों के घर का मुख्य दरवाजा टूटा हो वहां भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इसलिए दिवाली से पहले इसे जरूर ठीक करवा लें।

cleaning.jpeg
6.अगर आपके घर के कोने में टूटा हुआ सामान रखा रहता है तो इसे भी तुरंत हटा दें। ये नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
7.फटे-पुराने या मैले चादर भी घर में नहीं रखने चाहिए। इससे घर में कभी पैसा नहीं टिकता है। इससे मां लक्ष्मी घर में नहीं टिकती हैं।

8.जिन घरों में हमेशा अंधेरा छाया रहता है वहां भी मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। इसलिए घर की सफाई के दौरान ऐसी जगह रौशनाी की व्यवस्था करें।
9.अगर आपके घर में टूटे बर्तन रखें हैं तो दिवाली की सफाई में इसे भी घर से बाहर कर दें। इससे घर में अन्न-धन की कमी हो सकती है।

10.जिन घरों में फर्श टूटी हुई होती है ऐसे घरों में धन लगातार खर्च होता रहता है। इसलिए इसे तुरंत ठीक करवा लें।

Home / Dus Ka Dum / दिवाली 2019 : सफाई करते समय तुरंत घर से हटा दें ये 10 चीजें, छा सकती है कंगाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो