scriptदिवाली 2019 : जेब में नहीं टिकता है पैसा तो आजमाएं ये 10 तरीके, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा | Diwali 2019 : if you are unable to save money, do these effective upay | Patrika News
दस का दम

दिवाली 2019 : जेब में नहीं टिकता है पैसा तो आजमाएं ये 10 तरीके, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali Ke Upay : दिवाली के दिन महालक्ष्मी मंदिर में कमल के फूल अर्पण करना अच्छा माना जाता है
देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं इसलिए नियम न पालने करने पर धन नहीं टिकता है

नई दिल्लीOct 26, 2019 / 01:05 pm

Soma Roy

dhan_labh.jpg
नई दिल्ली। कई लोग खूब पैसा कमाकर भी ज्यादा बचा नहीं पाते हैं। चूंकि लक्ष्मी जी चंचल होती हैं। ऐसे में उनके पैसे हमेशा खर्च होते रहते हैं। अगर आपकी भी यही समस्या से है तो दिवाली के दिन कुछ खास उपाय करें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।
1.दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। अब पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब हमेशा भरी रहेगी।

2.दिवाली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। उसके पास एक रुपए का सिक्का रखें। दीपक जलाते समय लक्ष्मी जी का कोई मंत्र पढ़ें। अब दीपक जलाने के बाद सिक्के को अपनी जेब में रख लें। ऐसा करने से धन का खर्च रुकेगा।
3.दिवाली की रात महालक्ष्मी मंदिर में जाकर पांच कमल के फूल अर्पित करें। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। अब वहां से एक फूल को उठाकर अपने पास सुखाकर रख लें। इससे धन की वृद्धि होगी।
4.दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को पान सुपारी चढ़ाएं। पूजन के बाद सुपारी को लाल रेशमी कपड़े में लपेटकर अपने पास रख लें। इससे जेब हमेशा भरी रहेगी।

5.दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को केसर अर्पित करें। अगले दिन केसर को डिब्बी में रखकर इसे अपने पर्स या जेब में रख लें। इससे धन का आगमन होता है।
money.jpeg

6.जिन लोगों के पास पैसे नहीं टिकते हैं उन्हें दिवाली के दिन अपनी जेब में एक रुपए का सिक्का रख लेना चाहिए। इसे रखने से पहले इसे लक्ष्मी पूजन के समय जरूर रखें।

7.दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी को लाल मौली चढ़ाएं। पूजन के अगले दिन इसे अपनी पर्स में रख लें। इससे धन की वृद्धि होगी।
9.दिवाली की रात अपने पर्स में महालक्ष्मी या कुबेर यंत्र रखें। इसे बेहद शुभ माना जाता है।

10.धन की बढ़ोत्तरी के लिए दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया कोई लाल फूल एक कागज में लपेटकर अपनी जेब में रखें।

Home / Dus Ka Dum / दिवाली 2019 : जेब में नहीं टिकता है पैसा तो आजमाएं ये 10 तरीके, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो