scriptदिवाली 2019 : अपनों को दें इन 10 खास तोहफों की सौगात, रिश्तों में घुलेगी मिठास | Diwali 2019 : top 10 gift ideas to make this festival more special | Patrika News
दस का दम

दिवाली 2019 : अपनों को दें इन 10 खास तोहफों की सौगात, रिश्तों में घुलेगी मिठास

Diwali gift ideas : दिवाली पर आप गुड लक से जुड़े तोहफे दे सकते हैं
जरूरत के सामान और ग्रूमिंग पैक भी हैं बेहतर

नई दिल्लीOct 24, 2019 / 04:40 pm

Soma Roy

gifts.jpg
नई दिल्ली। दिवाली का पर्व खुशियां लेकर आता है। तभी घर से दूर रहे लोग भी इस मौके पर साथ होते हैं। परिवारवालों और दोस्तों के साथ बिताए इन लम्हों को और यादगार बनाने के लिए गिफ्टस दिए जाते हैं। मगर कम रेंज में क्या खरीदें और लेटेस्ट ट्रेंड में क्या है ये समझ नहीं आता है। ऐसे में हम आपको 10 ऐसे गिफ्ट्स आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी दिवाली और भी खास बना सकते हैं।
ganesha1.jpg
1.दिवाली पर गणेश जी की पूजा की जाती है। ये सकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए दिवाली पर आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को गणेश जी का शोपीस दे सकते हैं। जिसमें धूपबत्ती होल्डर लगा रहता है।
crystle2.jpg
2.दिवाली रोशनी का त्योहार है ऐसे में आप क्रिस्टल कैंडल होल्डर्स दे सकते हैं। ये खूबसूरत दिखने के साथ सकारात्मकता भी लाते हैं।

dry_fruits3.jpg
3.दिवाली पर आप अपने खास लोगों को ड्राइ फ्रूट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये हेल्दी रहने के साथ रिश्तों को खास बनाने में भी मदद करेगा।
chocolate4.jpg
4.रिश्तों में मिठास घोलने के लिए मुंह मीठा कराना तो बनता है। इसलिए आप चॉकलेट पैक्स तोहफे में दे सकते हैं।

photoframe5.jpeg
5.खूबसूरत लम्हों को सहेजकर रखने के लिए आप फोटोफ्रेम्स भी दे सकते हैं। आप लेटेस्ट ट्रेंड में एंटीक वाले फ्रेम्स गिफ्ट कर सकते हैं।
grooming6.jpg
6.अगर आप पुरुषों को तोहफा देना चाहते हैं तो आप उन्हें ग्रूमिंग किट दे सकते हैं। ये रॉयल दिखाने के साथ कई वैरायटी में उपलब्ध होते हैं।

bowl_ste7.jpg
7.आप अपने घर या परिवार के लोगों को चांदी या गोल्ड कोटेड बाउल दे सकते हैं। ये इंवेस्टमेंट के हिसाब से भी अच्छे होते हैं।
dinner_set8_1.jpg
8.अगर आप किसी को जरूरत का सामान देना चाहते हैं तो डिनर सेट एक बेहतर विकल्प है। इसमें आप ग्रेनाइट और माइक्रोवेव वाले सेट चूज कर सकते हैं।

watch9.jpg
9.आप चाहे तो अपनों को इस दिवाली हैंड वॉचेज के सेट भी दें सकते हैं। ये कई ब्रांड्स और रेट में उपलब्ध होते हैं।
buddha10.jpg
10.जो लोग वास्तुशास्त्र में यकीन रखते हैं और दूसरों को गुड लक के तौर पर कुछ देना चाहते हैं तो उनके लिए गौतम बुद्ध की मूर्ति अच्छा विकल्प है।

Home / Dus Ka Dum / दिवाली 2019 : अपनों को दें इन 10 खास तोहफों की सौगात, रिश्तों में घुलेगी मिठास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो