scriptदिवाली 2019 : लक्ष्मी पूजन के समय न करें ये गलतियां, हो सकते हैं ये 10 नुकसान | Diwali :do not offer these things while laxmi puja,it is inauspicious | Patrika News
दस का दम

दिवाली 2019 : लक्ष्मी पूजन के समय न करें ये गलतियां, हो सकते हैं ये 10 नुकसान

Diwali 2019 : लक्ष्मी पूजन के समय विष्णु जी की पूजा भी जरूरी है
आज के दिन किसी से झगड़ा नहीं करना चाहिए

नई दिल्लीOct 27, 2019 / 10:43 am

Soma Roy

pujaa.jpg
नई दिल्ली। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 27 अक्टूबर यानि आज मनाया जा रहा है। घर में सुख-शान्ति प्राप्त करने के लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के मुताबिक मां लक्ष्मी की पूजा में नियम का ध्यान रखना पड़ता है। अजाने में गलत चीजें शामिल करने से नुकसान हो सकता है।
1.दिवाली पूजन में तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। क्योंकिदेवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप शालिग्राम की पत्नी है।

2.लक्ष्मी पूजन के दौरान इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी घर में नहीं टिकेंगी। इससे अशांति का महौल बन सकता है।
3.देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए और इसे बाएं ओर कभी न रखें। क्योंकि भगवान विष्णु अग्नि और प्रकाश स्वरूप हैं। बायीं ओर दीपक रखने से उनका अपमान होता है।
4.दीपक को सही तरीके से न रखने पर घर में नकारात्मकता बनी रहती है। इससे धन का खर्च भी बढ़ता है।

5.देवी लक्ष्मी को सफेद फूल नहीं चढ़ाएं। क्योंकि देवी लक्ष्मी सुहागन हैं इसलिए इन्हें हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल चढ़ाया जाता है।
deepawali.jpg
6.दिवाली पर लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। मगर देवी पूजन का लाभ तभी मिलता है जब उनकी विष्णु जी के साथ पूजा हो।

7.विष्णु जी के बिना लक्ष्मी पूजन का पूर्ण फल नहीं मिलता है। दिवाली के अगले दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति साथ नहीं रखनी चाहिए क्योंकि दोनों भाई-बहन हैं।
8.दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते समय ज्यादा शोर न करें वरना देवी मां का वास घर में नहीं होगा।

9.लक्ष्मी पूजन करते समय कभी काले कपड़े न पहनें। क्योंकि ये नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
10.लक्ष्मी पूजन के दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। वरना दुर्भाग्य आ सकता है।

Home / Dus Ka Dum / दिवाली 2019 : लक्ष्मी पूजन के समय न करें ये गलतियां, हो सकते हैं ये 10 नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो