scriptउलटा करके रखते हैं तवा तो आज ही बदल दें ये आदत, हो सकता है नुकसान | do not keep griddle upside down, it can be a cause of vastu dosh | Patrika News
दस का दम

उलटा करके रखते हैं तवा तो आज ही बदल दें ये आदत, हो सकता है नुकसान

तवे को गलत तरीके से रखने से वास्तु दोष हो सकता है, इससे दरिद्रता आ सकती है

नई दिल्लीDec 02, 2018 / 03:28 pm

Soma Roy

tawa vastu dosh

उलटा करके रखते हैं तवा तो आज ही बदल दें ये आदत, हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली। बहुत से लोग रोटी बनाने के बाद या बर्तन धुलने के बाद तवे को उलटा करके रख देते हैं, लेकिन क्या आपको पता ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। वास्तु के अनुसार ये एक तरह का दोष है। इससे रुपए-पैसों की किल्लत के साथ घर-परिवार पर मुसीबतें आ सकती हैं।
1.कई लोग सुबह इस्तेमाल हुए तवे को पोंछकर ही दोबारा उसमें रोटी बना लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये गलत है। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। साथ ही घर की बरक्कत रुक जाती है।
2.कई लोग रोटी सेंकने के बाद इसी पर सब्जी भी गरम कर लेते हैं, लेकिन इससे भी वास्तु दोष लगता है। इससे बचने के लिए तवे को धोकर प्रयोग करें या तवे पर पहले थोड़ा नमक डालें इसके बाद सब्जी गरम करें। इससे दोष नहीं लगेगा।
3.बहुत से लोग बर्तन धुलने के बाद तवे को सुखाने के लिए रैक पर उलटा करके रख देते हैं मगर ऐसा करने से आपका भाग्य प्रभावित होता है। इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है।
4.तवे को धोते समय कभी भी खुरचे नहीं इससे दरिद्रता आ सकती है। इसे धोने के लिए तवे को पहले पानी में भिगो दें इसके बाद धोएं।

5.कढ़ाई में खाना नहीं खाना चाहिए इस बारे में तो शायद सभी को पता होगा, लेकिन क्या आपको पता है तवे पर भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। जिसके चलते घर में अन्न की कमी होती है और सम्पन्नता चली जाती है।
6.बहुत से लोग खाना बनाने के बाद खाली तवे को गैस पर रखे रहने देते हैं, लेकिन ये गलत है। इससे घर में निर्धनता आती है।

7.तवे को गैस से हटाते समय उस पर रोटी रखते हुए ही उतारें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगेगा। इससे घर में समृद्धि भी आएगी।
8.खाना बनाते समय एवं इसके बाद तवे को हमेशा गैस के दाईं ओर रखना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। जबकि बाईं ओर तवा रखने से धन का नाश होता है।

Home / Dus Ka Dum / उलटा करके रखते हैं तवा तो आज ही बदल दें ये आदत, हो सकता है नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो