scriptअनजाने में भी घर में न रखें ये 10 चीजें, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़ | do not keep these 10 things in your home, it can ruin you | Patrika News
दस का दम

अनजाने में भी घर में न रखें ये 10 चीजें, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

मामूली-सी पेंटिंग से भी घर में छा सकती है कंगाली, जानें वास्तुदोष का कारण

नई दिल्लीSep 20, 2018 / 02:05 pm

Soma Roy

vastu dosh

अनजाने में भी घर में न रखें ये 10 चीजें, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

नई दिल्ली। कई लोग जी-जान से मेहनत करते हैं और रुपए जोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब भी उनके पास पैसा नहीं टिकता है। इसकी वजह आपके मैनेजमेंट में दिक्कत नहीं बल्कि वास्तु दोष हो सकता है। इसके तहत आपके घर कंगाली छा सकती है।
1.बहुत से लोगों के रुपए पानी की तरह खर्च होते रहते हैं, वो चाहकर भी इसकी वजह नहीं समझ पाते हैं, लेकिन हकीकत में इसकी वजह घर में गलत दिशा में लगी एक मामूली-सी पेटिंग हो सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर बेडरुम में या अलमारी व तिजोरी के पास नीले रंग की तस्वीर लगाई गई हो तो इससे धन हानि होती है।
2.रुपए खर्च होने की एक और वजह हो सकती है इसके तहत रुपए रखने के स्थान के पास पानी या फ्रिज रखे होने से भी पैसा खर्च होता रहता है। इससे नौकरी एवं व्यापार पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
3.जिन घरों में एक बड़े से दरवाजे में तीन पोर्शन बने होते हैं इसे भी वास्ततु के अनुसार अशुभ माना जाता है। क्योंकि वास्तुशास्त्र के मुताबिक एक साथ तीन चीजें घर में चोरी होने की आशंका को बढ़ावा देती हैं।
4.कई लोग अपने घरों के उत्तर एवं पश्चिम दिशा में कीमती चीजों, तिजोरी आदि को रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से उन सामानों के खोने एवं चोरी होने की आशंका रहती है।

5.यदि घर में गलत दिशा में घड़ी लगाया जाया तो अपशगुन होता है। इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी दक्षिण दिशा की ओर घड़ी नहीं लगानी चाहिए इससे नुकसान होता है, क्योंकि इस दिशा को यम का क्षेत्र माना जाता है।
6.बहुत से नृत्य प्रेमी घर में नटराज की मूर्ति रखते है। मगर वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल इसमें शिव जी तांडव करते हुए उग्र रूप में रहते हैं। घर में ऐसी मूर्ति रखने से घर में तनाव की स्थिति बनती है।
7.घर में रखा टूटा हुआ बेड व पलंग भी धन खर्च बढ़ता है। इससे आय कम होती है और धन का संचय नहीं हो पाता है। इससे दुर्भाग्य भी आता है।

8.घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में डस्टबीन या कचड़ा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस क्षेत्र में गंदगी होने से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। जिसकी वजह से धन की हानि होती है।
9.यदि घर में आपने उग्र तस्वीरें लगा रखी हैं जैसे-किसी हाथी की रौंदते हुए, शेर के शिकार की, अंधेरे वाली फोटो आदि। इन्हें लगाने से घर में नकारात्मकता आति है। साथ ही बेवजह धन खर्च होने लगता है। इससे घर में बीमारी भी आती है।

Home / Dus Ka Dum / अनजाने में भी घर में न रखें ये 10 चीजें, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो