scriptघर में आएगा धन पति-पत्नी में बढ़ जाएगा प्रेम! बस करने होंगे ये 10 काम | do you know these type of totke | Patrika News
दस का दम

घर में आएगा धन पति-पत्नी में बढ़ जाएगा प्रेम! बस करने होंगे ये 10 काम

इस दिन लोग इन टोटकों को करते हैं

Oct 18, 2019 / 11:06 am

Prakash Chand Joshi

totke

नई दिल्ली: गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ का व्रत मनाया। महिलाएं ये व्रत अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन को पति-पत्नी के आसपसी प्रेम बढ़ाने वाले दिन के तौर पर भी जाना जाता है। लेकिन इसके अगले दिन आप अपनी आर्थिक तंगी दूर करना चाहते हैं या फिर अपना वैवाहिक जीवन सही रखना चाहते हैं तो ये टोटके आपके काम आ सकते हैं।

– अगर पति-पत्नी के बीच में प्रेम कम हो गया है तो आप करवा चौथ के अगले दिन इस प्रेम को बढ़ा सकती हैं।

– इसके लिए आपको 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिंदूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं भी छुपाकर रखना है।

totke1.png

– माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच चल रहा क्लेश खत्म होता है और दोनों के बीच प्यार दोबारा बढ़ जाता है।

– वहीं अगर आपका जीवन साथी आपकी उपेक्षा करता है तो 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने 5 पेड़े, 5 केले, 250 ग्राम चने की भीगी दाल किसी गाय को खिलाएं।

– ध्यान रहें कि ये काम आपको खुद करना है। गाय को खिलाने के बाद उसकी पीठ पर हाथ भी फेरे। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।

– आपके धन के रास्ते अगर लंबे समय से बंद है तो आप इनको खोलने का उपाय भी कर सकते हैं। इस दिन हल्दी की 5 गांठें ‘ॐ श्री गणधिपतये नम:’ बोलते हुए गणेश भगवान को अर्पित करें।

totke2.png

– माना जाता है कि ऐसा करने से कामों में सफलता मिलती है और धन के बंद हुए रास्ते भी खुलते हैं।

– साथ ही करवा चौथ के अगले दिन गणेश भगवान को घी और गुड़ का भोग लगाए और आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए गणपती से प्रार्थना करें।

– वहीं जब पूजा समाप्त हो जाए तो फिर वो गुड़ गाय को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और घर में धन की वृद्धि होती है।

Home / Dus Ka Dum / घर में आएगा धन पति-पत्नी में बढ़ जाएगा प्रेम! बस करने होंगे ये 10 काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो