scriptज्यादा पानी पीना भी हो सकता है जानलेवा, पेट समेत इन 10 अंगों के लिए है हानिकाारक | drinking too much water can cause of stomach and other diseases | Patrika News
दस का दम

ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है जानलेवा, पेट समेत इन 10 अंगों के लिए है हानिकाारक

Drink Water : ज्यादा पानी पीने से शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स तत्व बाहर निकल जाते हैं
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हड्डियों में पानी भर सकता है

Jul 26, 2019 / 05:40 pm

Soma Roy

drink too much water
नई दिल्ली। पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। मगर जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी जानलेवा हो सकता है। इससे डाइजेशन सिस्टम प्रभावित हो सकता है। साथ ही गुर्दे और फेफड़ों आदि की दिक्कत हो सकती है।
1.जरूरत से ज्यादा पानी से किडनी के डैमेज होने का खतरा होता है। ये शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर नहीं निकाल पाता है।

2.ज्यादा पानी पीने से दिमाग में सूजन होने का ख़तरा बढ़ सकता है। क्योंकि इससे शरीर में सोडियम का लेवल तेजी से गिरने लगता है।
3.जरूरत से ज्यादा पानी पीने के कारण जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इससे बोनमैरो जूस के पतले होने की आशंका रहती है।

4.अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैक्टीरिया खत्म होने शुरू हो जाते हैं। इससे पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। इससे खाना पचने में समस्या हो सकती है।
5.ज्यादा पानी से शरीर के लिए उपयोगी पोटैशियम भी कम हो जाता है। इससे आपको सीने में दर्द, पैर में दर्द आदि परेशानियां हो सकती हैं।

water
6.बहुत ज्यादा पानी पीने से खून का गाढ़ापन कम हो जाता है। इससे ब्लड सेल्स की संख्या भी कम होती है। इससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
7.जरूरत से ज्यादा पानी पीने से खाना ठीक से पच नहीं पाता है। इससे मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीमे हो सकती है। इससे पेट में मौजूद खाना सड़ सकता है। जिससे गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।
8.बहुत ज्यादा पानी पीने से भूख नहीं लगती है। क्योंकि पानी से पेट भरा रहता है। इससे बॉडी में न्यूट्रिशन्स की कमी हो सकती है।

9.ज्यादा पानी पी लेने से जी मिचलाने और उल्टी की समस्या हो सकती है। क्योंकि ये पानी शरीर अब्सॉर्ब नहीं कर पाता है।
10.बहुत ज्यादा पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। क्योंकि गर्मियों में लोग ठंडा पानी पीते हैं। ऐसे में शरीर में सर्दी-गर्मी लग सकती है।

Home / Dus Ka Dum / ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है जानलेवा, पेट समेत इन 10 अंगों के लिए है हानिकाारक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो